Sudarshan Today
upकानपुर देहात

राज्यमंत्री अजीत पाल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा ग्रामीणों को दी राहत सामग्री

 

 

सुदर्शन टुडे ब्यूरो चीफ शाहनवाज खान सानु

 

कानपुर देहात यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बाढ़ के कहर से यमुना पट्टी के कई गांवों में पानी घुसने से आवागमन बंद हो गया जिसके चलते राज्य मंत्री ने कर्मचारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त गांव का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने 130 लोगों को राहत सामग्री वाटी जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।

सिकंदरा तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी महादेवा जैसलपुर बैजामऊ गौहानी आदि गांवों मैं यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस गया जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया इतना ही नहीं आने जाने के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है रविवार को राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने सिकंदरा उप जिलाधिकारी तहसीलदार के साथ महदेवा जैसलपुर बैजामऊ गौहानी आदि गांवों का निरीक्षण किया का निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने बाढ़ ग्रस्त परिवार को आटा चावल दालें मसाला तेल नमक सब्जी मोमबत्ती माचिस के साथ अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जिसमें महादेवा गांव में 60 जैसलपुर में 10 बैजामऊ में 35 गौहानी ने 25 लोगों को राहत सामग्री बाटी गई जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे प्रशासन के द्वारा लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें खाद्य सामग्री के साथ चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है जिलाधिकारी नेहा जैन ने बाढ़ के चलते डेरापुर तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत को सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में लगाया है इस दौरान राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल सिकंदरा उप जिलाधिकारी डॉक्टर पूनम गौतम तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव डेरापुर तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत सत्यम शर्मा भाजपा नेता रवीश कटियार आदि लोग मौजूद रहे

Related posts

दोहरापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुआ युवक जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने किया मृतक घोषित

Ravi Sahu

लंबी वायरस से दो जानवरों की मौत शिकायत के बाद भी पशु विभाग टीम नहीं पहुंची गांव

Ravi Sahu

मृतक प्रधानाचार्य के परिजन को मिला आर्थिक सहयोग, शोक सभा कर शांति के लिए की गई प्रार्थना

asmitakushwaha

ट्रैक्टर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे आधा दर्जन लोग घायल घटना के बाद पिटाकपुर में क्षतिग्रस्त पड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली

Ravi Sahu

*थाना अकबरपुर पुलिस टीम ने 01 नफर अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया !*

Ravi Sahu

अरगलेश्वर मंदिर में लाखों भक्तों ने किया पूजा अर्चना   अमौली फतेहपुर आज अरगलेश्वर मंदिर मे लाखो वक्त कर रहे पूजा याचना

Ravi Sahu

Leave a Comment