Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

मात्र सात दिन में एक लाख से अधिक शिवलिंगों का किया निर्माण, आज किया जाएगा पूर्णाहुति के साथ कथा का विश्राम शिव महापुराण कथा जगत का कल्याण करने वाली है-पंडित शैलेश तिवारी

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

सीहोर। शिव महापुराण कथा जगत का कल्याण करने वाली है। भगवान भोलेनाथ का अमर चरित्र जीव को सभी बाधाओं से मुक्ति दिलाता है। शिव की भक्ति का प्रभाव जब जीवन में होने लगता है, तो जीव के सांसारिक बंधन से छूटने लगता हैं और मोक्ष प्राप्त होता है। उक्त विचार हिन्दु उत्सव समिति द्वारा आयोजित आठ दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिवमहापुराण कथा में पंडित शैलेश तिवारी ने कहे। उन्होंने शिव महापुराण कथा में बताया गया कि गृहस्थ जीवन में सहज कल्याण के लिए प्रेम, भक्ति और ज्ञान अनिवार्य है।  इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हिउस के तत्वाधान में जारी पार्थिव शिव लिंग निर्माण एवं शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कथा के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस मौके राजेश भूरा यादव, मनोज दीक्षित मामा, राजेन्द्र नागर, राकेश शर्मा, रामेश्वर सोनी, संजय सोनी, अजय सोनी, हृदेश राठौर, ताराचंद्र यादव सहित अन्य ने मंच पर पहुंचकर स्वागत किया।

इस संबंध में हिउस के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित गार्डन में शनिवार तक एक लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण हो चुका है और सवा लाख से अधिक शिव लिंगों का निर्माण किया जाएगा। यहां पर पूरी आस्था के साथ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। श्री गुप्ता सहित समिति ने सभी से भव्य कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव और माता शक्ति के अनेक रूप है। शनिवार को माता काली का प्रसंग शिव महापुराण में विस्तार से बताया गया।

Related posts

एमडीएम की राशि निकालने के एवज में 10 हजार रिश्वत लेते हुए पकडाए प्रधानाध्यापक

Ravi Sahu

उपयोगी सामग्री वितरण

Ravi Sahu

मनाई जाएगी आराध्य देवी माँ कर्मा देवी की जयंती।

asmitakushwaha

टीचर्स डे के उपलक्ष पर शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल गुना में शिक्षकों का किया सम्मान

Ravi Sahu

हजारीबाग के युवा पत्रकार हंसराज चौरसिया बनाए गए युवा राँची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति महानगर कमिटी के मिडिया प्रभारी 

Ravi Sahu

बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के बदले अब 125 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश 

Ravi Sahu

Leave a Comment