Sudarshan Today
रायसेन

विजय पटेल निर्विरोध बने गैरतगंज जनपद अध्यक्ष:सिलवानी जनपद से तरुवर सिंह राजपूत बने दूसरी बार जनपद पंचायत अध्यक्ष, 2 वोटों से जीता चुनाव

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे रायसेन

रायसेन.गैरतगंज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुए। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रकिया में गैरतगंज जनपद अध्यक्ष पद पर विजय पटेल आलमपुर को निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुना गया है। वहीं जनपद उपाध्यक्ष पद पर भी निर्विरोध रूप से नीतू नीरज जैन को चुना गया है। पटेल का लंबा राजनेतिक सफर रहा है।इसके पूर्व उनकी धर्मपत्नी दमयंती विजय पटेल जिला पंचायत सदस्य चुनीं गई थी।वे महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति रही थी। इनके अध्यक्ष बनने से क्षेत्र को कई सौगातों के मिलने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष विजय पटेल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सांची विस सीट के भाजपा विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के कट्टर समर्थकों में गिने जाते हैं।

ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत दूसरी बार जनपद अध्यक्ष बने….

बुधवार को दोपहर बाद सिलवानी जनपद के चुनाव परिणाम आने पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के बहनोई तरुवर सिंह राजपूत सिलवानी जनपद के अध्यक्ष चुने गए हैं। तरुवर सिंह राजपूत पूर्व में भी सिलवानी के जनपद अध्यक्ष रहे चुके हैं। वे एक बार दोबारा सिलवानी के जनपद अध्यक्ष बन गए हैं। ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत के पक्ष में 11 मत और विपक्ष की रश्मि भरत पटेल को 9 मिले।इस तरह ठाकुर तरुवर सिंह दूसरी बार जनपद पंचायत अध्यक्ष सिलवानी चुने गए हैं।ठाकु र तरुवर सिंह के सिलवानी जनपद पंचायत अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके समर्थकों ने हारफूलमालाओं से विधायक रामपाल सिंह ठाकुर तरुवर सिंह का स्वागत स्वागत करते हुए बधाई दी है।साथ ही जीत का जश्न मनाते हुए बम पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।.

 

 

Related posts

नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसे बंधक किया जबरन रेप करने वाले दुष्कर्मी को मजिस्ट्रेट ने सुनाई 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा ,ठोंका जुर्माना, मदद करने वाले आरोपी की पत्नी को भी भुगतनी होगी 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Ravi Sahu

रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किए प्रमाण पत्र

asmitakushwaha

निकाय चुनाव में मिली भाजपा को करारी हार:हार के बाद नेता एक दूसरे के सिर फोड़ रहे ठीकरा

asmitakushwaha

रामलीला गेट के समीप खटीक समाज ने मुदित शेजवार का साफा बांधकर किया नागरिक अभिनन्दन….

asmitakushwaha

यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसानों की रबी सीजन की बोवनी पिछड़ने के बने हालात

Ravi Sahu

रामलीला में प्रभु श्री राम ने किया ताड़का का वध,यज्ञ करने राम लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांग कर लाए गुरु विश्वामित्र।

Ravi Sahu

Leave a Comment