Sudarshan Today
नसरुल्लागंज

युवा मोर्चा ने द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी बच्चों को बांटी मिठाई

सुदर्शन टुडे संवाददाता। नसरुल्लागंज

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय के निर्देशानुसार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा नगर नसरुल्लागंज में भारत की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन के उपरांत आदिवासी बस्ती में पहुंचकर बच्चों को मिठाई वितरित की एवं उत्साह मनाया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री चंद्रकांत खंडेलवाल विधायक प्रतिनिधि राजेश लखेरा महामंत्री कपिल खंडेलवाल पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र परिहार युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेंद्र सोनी नवनियुक्त पार्षद ओम पवार पार्षद प्रतिनिधि रितेश मकवाना पूर्व पार्षद रामदीन पवार आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रकांत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय इतिहास का आज गौरवशाली क्षण है। पहली बार कोई आदिवासी महिला इस देश की राष्ट्रपति चुनी गई हैं।द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचन आजाद भारत के इतिहास के लिए स्वर्णमयी क्षण है। उसके उपरांत विधायक प्रतिनिधि राजेश लखेरा ने कहा कि एक जनजातीय समाज की महिला के लिए ये गौरव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है।

बेहद गरीब और पिछड़े परिवार से आने वाली मुर्मू की जिंदगी में कई कठिनाई रही हैं नवनिर्वाचित राष्ट्रपती श्रीमती द्रोप्ति मुरमू की स्कूली पढ़ाई गांव में हुई साल 1969 से 1973 तक वह आदिवासी आवासीय विद्यालय में पढ़ीं इसके बाद स्नातक करने के लिए उन्होंने भुवनेश्वर के रामा देवी वुमंस कॉलेज में दाखिला ले लिया मुर्मू अपने गांव की पहली लड़की थीं जो स्नातक की पढ़ाई करने के बाद भुवनेश्वर तक पहुंची

Related posts

महिला मंडल ने उत्साह के साथ मनाया नंद उत्सव 

asmitakushwaha

ठेकेदार ने नहीं बनाई नाली नतीजा घरों में ओर आंगनबाड़ी स्वास्थ्य केंद्र मे घुस रहा बारिश का पानी

asmitakushwaha

नगर परिषद नसरुल्लागंज 15 वार्ड 12 पर भाजपा जिसमे 6 ओर 14 निर्विरोध

asmitakushwaha

15 दिसम्बर को आयोजित पहला मैच में बुधनी सिटी युनाईटेड एवं दूसरा मैच जर्रापुर बेसर्स बुधनी ने जीता

Ravi Sahu

नगर के पीयूष तिवारी को भाजपा ने युवा मोर्चा का नगर उपाध्यक्ष बनाया गया

asmitakushwaha

नई सीसी सड़क बनी सीपेज लाइन के चेंबर हो गए नीचे ठीक नहीं किए तो होंगे हादसे से

Ravi Sahu

Leave a Comment