Sudarshan Today
देशमध्य प्रदेश

President Election 2022: कौन होगा अगला राष्ट्रपति? वोटिंग जारी, 4800 MP-MLA लेंगे हिस्सा, 21 जुलाई को नतीजे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश का 15वां राष्ट्रपति (Presidential Elections 2022) कौन होगा, इसके लिए आज सोमवार 18 जुलाई सुबह 10 बजे से संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में देश भर के 4809 विधायक और सांसद द्वारा वोट डाले जा रहे हैं। नतीजे 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी और 25 को शपथ ग्रहण समारोह होगा।राष्ट्रपति चुनाव में इस बार NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को उम्मीदवार बनाया गया है।

राष्ट्रपति चुनाव में सांसद और विधायकों को मिलाकर कुल 10 लाख 81 हजार 991 वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 5 लाख 40 हजार 996 है। दोनों उम्मीदवारों में से मुर्मु का सिन्हा की तुलना में पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, क्योंकि विपक्ष की कई पार्टियों ने मुर्मु को समर्थन देने का ऐलान किया है।खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा, बीएसपी, उद्धव गुट और राजभर की पार्टी, ये सभी जो विपक्ष के साथ खड़े नजर आते हैं मुर्मू के समर्थन में आ गए, जिसके बाद मुर्मू की ताकत उम्मीद से ज्यादा बढ़ गई।

अबतक के आंकडों के अनुसार, बीजेपी की मुर्मु के पारस करीब साढ़े चार लाख वोट और सिन्हा के पास कांग्रेस के करीब पैंतालीस हजार वोट का सपोर्ट है, जबकि BJD के करीब इक्तीस हजार वोट है वही जेडीयू 14 हजार से ज्यादा वोट के साथ मुर्मू के साथ खड़ी है और अन्यों के पास 93 हजार वोट हैं। यानी कुल – 6 लाख 66 हजार 28 वोट मुर्मू के समर्थन में नजर आ रहे हैं. अन्यों में शिवसेना जिसमें उद्धव गुट और शिंदे गुट, JD(S), BSP, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), अकाली दल और SBSP शामिल है।

यह भी पढे.. कर्मचारियों को अगले महीने मिलेगी गुड न्यूज! 40 हजार से ज्यादा बढेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा, जानें ताजा अपडेट

वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन करने वाली कांग्रेस के पास करीब एक लाख सैंतीस हजार वोट है। इसके अलावा तृणमूल के पास 58 हजार से ज्यादा, DMK के पास करीब 45 हजार, SP के पास 27 हजार से ज्यादा, TRS के पास 24 हजार से ज्यादा और AAP के पास करीब 21 हजार वोट और अन्यों के – 88 हजार 212 वोट है यानी कुल हुए 4 लाख 13 हजार 728 वोट है।अन्यों में NCP, RJD, CPI, CPIM, AIMIM शामिल है अब इन आंकड़ों की तुलना करें तो मुर्मू के पक्ष में 6 लाख 66 हजार 28 और यशवंत सिन्हा के पक्ष में 4 लाख 13 हजार 728 वोट और बहुमत के लिए 5 लाख 40 हजार 996 चाहिए, ऐसे में द्रौपदी मुर्मू शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बन सकती हैं।

Related posts

भगवती मानव कल्याण संगठन ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन कार्यवाही की माग

Ravi Sahu

थाना अहमदपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Ravi Sahu

फाग उत्सव में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

Ravi Sahu

9 साल बाद टूटा 100 मीटर दौड़ का रिकार्ड, पुष्पेंद्र बने चैंपियन

Ravi Sahu

चांचौडा़ तहसील के ग्राम खंगवारीपुरा की आंगनबाडी़ कार्यकर्ता की सेवा समाप्‍त

Ravi Sahu

कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन कांग्रेसी बोले कि विकास पुरुष स्व. गांधी ने देश में संचार क्रांति को दिया था बढ़ाव

Ravi Sahu

Leave a Comment