Sudarshan Today
धार

भाजपा प्रकोष्ठ जिला संयोजक द्वारा विख्यात हस्तियों से संपर्क कर उनका माला व दुपट्टे से अभिनंदन किया

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की सरकार के गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा,सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की मंशानुसार ,भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी और भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल के निर्देशानुसार और राजीव यादव जिला अध्यक्ष भाजपा के मार्गदर्शन में विगत दिनों विख्यात हस्तियों से संपर्क कर उनका माला व दुपट्टे से अभिनंदन किया गया।
धार नगर के प्रसिद्ध शिक्षाविद और विचारक पिनाकिन बारोट, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि संदीप शर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी विक्रम अवार्ड विजेता निमीष गोयल, पेंशनर्स संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बबन लाल अग्रवाल, संगीत मर्मज्ञ अनिल पुजारी से प्रधानमंत्रीजी के 8 साल के कार्यकाल के बारे में चर्चा की गई। चर्चा के दौरान भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वल्लभ अग्रवाल, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोहित तांतेड़ व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related posts

*सरस्वती शिशु मंदिर धमाना में अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया* 

Ravi Sahu

ग्राम धमाना में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है

Ravi Sahu

*अध्यापकों की वरिष्ठता सूची जारी, अधिकारीयो व कर्मचारीयो की घोर लापरवाही के कारण हुई सूची में भारी गड़बड़ -भरत पटेल

Ravi Sahu

कौओ के बिना पितृ पक्ष अधूरा… अब इनकी कांव-कांव सुनाई नहीं देती है…

Ravi Sahu

तिलगारा के पूर्व सरपंच उमरावमल संघवी के दोने लड़के मंडी परिसर बदनावर मे तोलकांटे से अनाज चोरी करते पकड़ाये* 

Ravi Sahu

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा आज धार प्रवास पर

Ravi Sahu

Leave a Comment