Sudarshan Today
धार

प्री मानसून कि बारिश से लोगो को मिली गर्मी से राहत

धार सुदर्शन टुडे

धार जिले में शनिवार को प्री मानसून की दस्तक के बाद रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। शाम को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश करीब 30 मिनट रही जिसके बाद बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। दूसरे दिन की तेज वर्षा के बाद लोगों को अब अच्छे मानसून की उम्मीद जागी है। हालांकि मौसम विभाग अनुसार 15 जून के बाद मानसून की सक्रियता होगी। रविवार को जोरदार वर्षा होने से सड़कों से पानी बह निकला।
गौरतलब है कि ग्रीष्म ऋतु का अंतिम समय चल रहा है। ऐसे में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। रविवार को तेज वर्षा होने से लोगों को कुछ पल के लिए राहत जरूर मिली है। 30 मिनट की तेज वर्षा में कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी है। त्रिमूर्ति नगर में एक बार फिर सड़को पर पानी जमा हो गया। वही जिला अस्पताल में कुछ जगह छत से पानी टपकने की स्थिति बनी। कुछ क्षेत्रों में बिजली की समस्या से आमजन को जूझना पड़ा।
नालियों से बाह निकला पानी
दूसरी वर्षा में ही कुछ क्षेत्रों में नालियों से पानी बह निकला है। हालांकि नगर पालिका मानसून की सक्रियता को देखते नालों की सफाई का कार्य कर रही है। अब नगर पालिका को कार्य में तेजी लाना होगी। जिस तरह से लगातार दो दिन से वर्षा हो रही है। उससे संभावना जताई जा रही है कि मानसून की सक्रियता जल्द होगी। अगर समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो इस बार कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

Related posts

*ग्राम भेसोला में श्रीमद् भागवत कथा का आज पांचवा दिन,ग्रामीणों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया* 

Ravi Sahu

समझौते की झूठी अफवाह फैला रहा है दीपक फेमस पीड़ित ने पुलिस से लगाई शीघ्र गिरफ्तारी की गुहार

Ravi Sahu

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के सरदार सिंह मेडा विजयी

Ravi Sahu

जो राजनीतिक पार्टी महिला को सम्मान नहीं दे सकती वह आपका क्या भला करेंगी – वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष

Ravi Sahu

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, मारपीट कर दिया घटना को अंजाम

Ravi Sahu

जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सफाई व्यवस्था के प्रति असंतुष्ट दिखे धार सुदर्शन टुडे/ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

Ravi Sahu

Leave a Comment