Sudarshan Today
धार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के सरदार सिंह मेडा विजयी

लॉटरी से निकले भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष

धार सुदर्शन टुडे

जिला पंचायत के नए मुखिया सरदार सिंह मेड़ा हो गए हैं। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान उनके नाम अध्यक्ष पद की लॉटरी खुली है। इधर उपाध्यक्ष पद की लॉटरी भी भाजपा उम्मीदवार संगीता पटेल के नाम खुली। दोनों पदों पर पार्टी उम्मीदवारों की जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल हो गया है। निर्वाचन स्थल से लेकर भाजपा कार्यालय तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक भाजपाइयों ने ढोल-ताशों के साथ जुलूस निकालकर सड़कों पर आतिशबाजी की है। उल्लेखनीय है कि जिले में बीते तीन दिन भाजपा के लिए खुशियों भरे दिन साबित हुए है। जनपद चुनावों में 13 में से 10 जनपदों पर भाजपा समर्थित चुनाव जीते है। वहीं शुक्रवार को जिला पंचायत में भी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद भाजपा के खाते में गए है।

बहुमत नहीं जुटा पाए दोनों दल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवारों को बहुमत से जीत हासिल नहीं हुई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल बहुमत का आंकड़ा जुटाने में सफल नहीं हो पाए। इसके बावजूद दोनों दलों ने बहुमत के साथ जीत के दावे किए थे। यह दावे शुक्रवार को विफल हो गए। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया में दोनों दलों को समान रूप से 14-14 वोट हासिल हुए है। इस तरह की स्थिति आने के बाद ‘डब्बे में नामों की पर्ची’ डाली गई। नन्हीं बालिकाओं के हाथों पर्चियां निकाली गई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सरदारसिंह मेड़ा का नाम खुला है। इधर उपाध्यक्ष के निर्वाचन के दौरान भी समान मत होने पर पर्ची सिस्टम से नाम निकाला गया। इसमें भी भाजपा की संगीता हेमसिंह पटेल की किस्मत खुली है।

1 जीत से दूसरे परिणाम तक बजे ढोल शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जिला निर्वाचन अधिकारी व पीठासीन अधिकारी डॉ पंकज जैन के माध्यम से जिपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया की गई। सुबह सबसे पहले भाजपा के सदस्यों ने निर्वाचन स्थल पर कदम बढ़ाए थे। इसके बाद कांग्रेस के प्रत्याशी पहुंचे थे। अध्यक्ष पद की लॉटरी भाजपा की खुलने की सूचना के बाद बेरिकेट्स के बाहर मौजूद भाजपाईयों ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरु कर दिए। इधर कुछ कांग्रेसियों ने प्रशासन तेरी तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए है। हालांकि लॉटरी के माध्यम से किस्मत खुलने की जानकारी के बाद कांग्रेसी पीछे हो गए और भाजपाईयों ने फ्रंट संभाल लिया। ढोल-ताशे बुलवाए गए और जश्न का माहौल शुरु हो गया। उपाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित होने तक करीब आधे-पौन घंटे तक निर्वाचन स्थल के बाहर भाजपा हुजूम के रूप में डटे रहे।

अध्यक्ष को लाद दिया फूलों से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पीठासीन अधिकारी डॉ जैन ने किस्मत के धनी उम्मीदवारों को विजेता होने के प्रमाण पत्र दिए। इसके बाद अध्यक्ष बने सरदार मेड़ा और उपाध्यक्ष सहित सदस्य जैसे ही प्रांगण से बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों से लाद दिया। करीब आधे घंटे तक स्वागत और बधाई का दौर चलता रहा। इधर कलेक्टर परिसर से लेकर भाजपा कार्यालय तक जुलूस के रूप में कार्यकर्ता भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए निकले।

इनका कहना है सरकार की जनहितैषी नीतियों की जीत केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी जनहितैषी ग्रामीण नीतियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से हमें जीत हासिल हुई है। भाजपा के सभी निर्वाचित सदस्य जन अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देंगे। सभी विजेताओं को बधाई।

Related posts

अवैध शराब के ट्रक को रोकने पर शराब माफियाओ ने किया एसडीएम और नायब तहसीलदार पर हमला

Ravi Sahu

*ग्राम भेसोला में श्रीमद् भागवत कथा का आज पांचवा दिन,ग्रामीणों द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया* 

Ravi Sahu

*निर्माणाधीन पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्राम व क्षेत्र के लोगों की बारिश में हो रही है फजीहत

Ravi Sahu

*ग्राम काछीबड़ौदा में 75वी वर्षगाँठ महोत्सव के तहत बड़ी धूमधाम से झंडावंदन किया गया*  

Ravi Sahu

सड़कों के गड्ढें भरने के लिए लाखों की सामग्री खरीदी, कहा लगाई इसका रिकार्ड नहीं – सुनील सावंत

Ravi Sahu

समझौते की झूठी अफवाह फैला रहा है दीपक फेमस पीड़ित ने पुलिस से लगाई शीघ्र गिरफ्तारी की गुहार

Ravi Sahu

Leave a Comment