Sudarshan Today
Other

ग्राम पंचायत बामनपूरी मे सरपंच मरु बाई पति मोहनलाल पाटिल निर्विरोध

संवादाता आनंद राठौर

बड़वाह—-जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बामनपूरी में इस बार महिलाओं की ग्राम सरकार चलेगी।यहां गांव के लोगों ने महिला सरपंच और 13 वार्डों में सभी 5 वार्डो मे पुरुष व 8 महिला पंचों को निर्विरोध चुना है।घूंघट में रहने वाली महिलाएं अब बामनपूरी ग्राम पंचायत की कमान संभालेंगी और विकास कार्य करेंगी।ग्राम पंचायत सरपंच पद की महिला के लिए आरक्षित हुआ था|वहीं 08 वार्डों में पंच के पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे।ग्राम पंचायत सचिव राजेन्द्र मकवाने सह.सचिव रवीन्द्र शाह ने ग्रामीणों के साथ बैठकर निर्विरोध महिला पंचायत चुनने की पहल की।पूरे गांव ने एकमत होकर निर्विरोध सरपंच और महिला पंच चुनने पर सहमति जताई।इसके बाद गांव में निर्विरोध महिला सरकार चुनी गई।पूर्व विधायक जगदीश मोरण्य की पुत्री निर्विरोध चुनी गईं सरपंच ने मरु बाई पति मोहनलाल पाटिल बताया कि गांव के लोगों ने मुझ पर भरोसा कर सरपंच बनाया है।मैं उनका भरोसा नहीं तोड़ूंगी।गांव में हर विकास कार्य कराया जाएगा।महिलाओं के लिए गैस चूल्हा दिलाएंगे तो बच्चों के लिए खेल मैदान बनवाया जाएगा।गांव के हर घर में पानी पहुंचेगा|गांव के हर वर्ग और हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगी।पांच साल में गांव को स्मार्ट बनाना है।
गांव ने इन्हें चुना सरपंच और पंच
ग्राम पंचायत सचिव राजेन्द्र मकवाने सह.सचिव रवीन्द्र शाह ने बताया कि ग्राम पंचायत में मरु बाई पति मोहनलाल पाटिल को निर्विरोध सरपंच चुना गया है।वहीं पंच पद के लिए कुल 13 वार्ड सामान्य सरपंच पद हेतु पाच आवेदन आए थे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया 

Ravi Sahu

भगवान की महिमा को झोपड़ी झोपड़ी और खोपड़ी खोपड़ी तक पहुचाना है : कथावाचक सुश्री चेतना भारती

rameshwarlakshne

ब्लू स्टार जूरिया के तत्वधान में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, समाजसेवी राजेश तिर्की रहे मौजूद 

Ravi Sahu

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 21 जनवरी के मौके पर घर-घर दीपावली मनाने पर विचार विमर्श

Ravi Sahu

अलकेश साहू को भाजपा सोशल मीडिया वारियर बनाए जाने पर मित्रों ने दी शुभकामनाए

Ravi Sahu

गायत्री मंत्रोच्चार एवं अर्वाचीन गीत के साथ विद्यार्थियों ने किया शाला में प्रवेश

Ravi Sahu

Leave a Comment