डिंडोरी से कृष्ण कुमार मिश्रा जिला संवाददाता सुदर्शन टुडे
प्रदेश संगठन ने बनाया जबलपुर संभाग का संयोजक
डिंडोरी, 10 जून 2022, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे को प्रदेश संगठन ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जबलपुर संभाग का संयोजक नियुक्त किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बालाघाट, सांसद पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
संभाग में नगरीय निकाय चुनाव की जो टीम गठित की गई है उनमें पूर्व मंत्री संजय पाठक, शरद जैन, अजय विश्नोई सहित विधायक अशोक रोहाणी, जालम सिंह पटेल, अंचल सोनकर को सदस्य नामित किया गया है। जबकि पदेन सदस्य के रुप में सांसद जबलपुर राकेश सिंह डिंडोरी मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को टीम में सम्मिलित किया गया है। नगरी निकाय चुनाव में प्रदेश के द्वारा मिली बड़ी जिम्मेदारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि आपके नेतृत्व में भाजपा के सभी प्रत्याशी प्रचंड बहुमतों से विजयी होकर जनता को भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।