Sudarshan Today
जबलपुर

जन आकोश के साथ जन अधिकार पदयात्रा का अंतिम दिन को नगर निगम का घेराव

सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव की रिपोर्ट

जबलपुर: जाकिर हुसैन ब्लॉक के सचिव संयुक्त तत्वधान में रविवार को जन अधिकार पदयात्रा पूर्व केंबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में अम्बेडकर कॉलोनी अम्बेडकर जी की मूर्ति, रजा चौक, आनंद नगर बस स्टाप, जैन मंदिर, संजीवनी हॉस्पिटल, अब्दुल हमीद चौक ( रद्दी चौकी), गोहलपुर चौराहा, अमखेरा पर समापन किया गया। पदयात्रा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि अभी तीन दिन की
पदयात्रा थी अगर नगर निगम प्रशासन जिला प्रशासन नहीं चेता तो इसके दुष्ट परिणाम होगे, यह आन्दोलन पूरे शहर में विकाल रूप लेगा उन्होने कहा जब केन्द्र सरकार जल मिशन के अंतर्गत पानी का ओवर टैंक बना रही है, क्यो पूर्व विधानसभा को वंचित रखा गया। जबकि पूरे मध्यप्रदेश में नलकूप के लिए टेंडर निकाले गए जिला प्रशासन ने उसके लिए रोक क्यों लगा दी। मध्यप्रदेश कर्मचारी भर्ती में व्याप्त भ्रष्टाचार होने के कारण न्यायलाय ने प्रदेश
शासन को कटघरे मे रखा ,उन्होने कहा जबलपुर शहर में माँ नर्मदा के होते हुए पीने का पानी न मिलना दुर्भाग्य पूर्ण है। इस सब बातो को लेकर दिनांक 31/05/2022 को अम्बेडकर चौक से नगर निगम तक जन आक्रोश के साथ नगर निगम का घेराव किया जायेगा। जन अधिकार पदयात्रा में ब्लाक अध्यक्ष आजम अली खान, राजू लईक, ताहिर अली, शाफिक हिना, सलीम खान, सुबोध पहारिया, लक्ष्मी शुक्ला, हामिद मंसूरी, प्रमोद पटेल, गन्नू चौहान, आसिफ इकबाल, कलीम खान, विकास विश्वकर्मा, सोनू तिवारी, चमन पासी, प्रदीप तिवारी, संजय पांडे, विशाल यादव, गोलू यादव, अतुल खरे, राजू तोमर, प्रियंका केशरवारी, कीर्ति ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

संस्कारधानी जबलपुर के कुशल जैन ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में 40वीं रेंक अर्जित कर जबलपुर शहर को देश में किया गौरांवित

Ravi Sahu

महाकौशल सेवा भारती संस्था के कार्यकर्ता द्वारा असहाय विकलांग को अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा इलाज

Ravi Sahu

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हुई संपन्न चुनावी कार्यक्रम एवं आयोग के दिशा-निर्देशों की दी गई जानकारी

Ravi Sahu

हनुमान जी की रसोई संस्था के द्वारा जरुरतमंद राहगीरों व रिक्शा चालकों को निरन्तर प्रदान किया जा रहा निःशुल्क भोजन

Ravi Sahu

विकासखंड खेलकूद का हुआ आयोजन

asmitakushwaha

मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति परिसंघ का प्रतिनिधिमंडल ने खुरई ब्लॉक के सिमरिया गांव में हुई मृत आदिवासियों के पीड़ितों परिवार जनों से मिलकर सांत्वना दी

Ravi Sahu

Leave a Comment