Sudarshan Today
देशमध्य प्रदेश

कांग्रेसजनों ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन कांग्रेसी बोले कि विकास पुरुष स्व. गांधी ने देश में संचार क्रांति को दिया था बढ़ाव

 

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे जिला ब्यूरो रायसेन

रायसेन।भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रायसेन नगर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय कामधेनु शॉपिंग काम्प्लेक्स में श्रद्धाभाव से मनाई।कांग्रेसियों ने राजीवजी की याद में एक पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया।जिसमें रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता डॉ जीसी गौतम, श्री प्रकाश पटेल प्रेम नारायण मीणा दौलतसेन एडवोकेट, मुकेश शाक्या आदि ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।कांग्रेसी बोले कि विकास पुरुष देश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी विकास संचार क्रांति लाने में अग्रदूत की भूमिका निभाई थी।युवाओं को चुनावों में 18 वर्ष की उम्र से ही वोट डालने का मौलिक अधिकार दिलाया था।साथ ही विदेशों की यात्रा कर विदेश नीति और मैत्री मधुर मजबूत संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन| विनम्र श्रद्धांजलि|इस श्रद्धांजलि सभा में राजू माहेश्वरी, जावेद कदीर मलखान सिंह रावत,मजहर कबीर असलम खान खालिद खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा भुवनेश दुबे दुर्गेश खरे, रूपेश तन्तवार ,हसीब हिंदुस्तानी, अकील इंडियन, बाबर अली एडवोकेट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी प्रभात चावला मोहन राय जावेद अहमद खान हकीम उद्दीनमंसूरी,,कमलेश कम्मू सेन, मुकेश शाक्या एडवोकेट, प्रीति ठाकुर प्रियंका सेन अजीजा बी, राजकुमार आनन्द सेन अखिलेन्द्र दुबे, देवेंद्र शर्मा आदि शामिल हुए।

Related posts

देपालपुर में निकली भव्य शोभायात्रा नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत

Ravi Sahu

आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता /सहायका अपनी मांगों के संबंध में कलेक्टर महोदय को सौंपेंगी ज्ञापन

Ravi Sahu

नकली गुटखा व तंबाकू बनाने वाले अवैध फॅक्टरी का कब होगा भंडाफोड़

Ravi Sahu

ठेकेदार द्वारा सी सी रोड का घटिया निर्माण कार्य किया पत्रकारों की शिकायत पर ग्राम सचिव ने पुनः निर्माण करवाया

Ravi Sahu

लेबर चौक” पहुंचे जिला कलेक्टर दिहाड़ी मजदूरों से की चर्चा

Ravi Sahu

हिउस ने कोतवाली प्रभारी नलिन बुधोलिया का किया सम्मान माना आभार

asmitakushwaha

Leave a Comment