Sudarshan Today
ganjbasoda

ईद मिलन कार्यक्रम में दिये गये इन्द्रेश कुमार गौ सेवा सम्मान

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

शुक्रवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कादरी साहब वाली गली जवाहर रोड पर ईद मिलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वकील एवं विकासखंड योग समिति अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र कुमार तारण को इन्द्रेश कुमार गौ सेवा सम्मान से एवं वरिष्ठ शिक्षाविद पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रजमोहन सोनी को पुष्प माला से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तारण ने कहा हम सबको जाति, धर्म, वर्ग, पंथ के भेदभाव मिटाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाना है। भरा नहीं जो भावो से बहती जिसमे रसधार नही, हृदय नहीं वह पत्थर है जिसमे स्वदेश का प्यार नहीं। हम सबको राष्ट्र धर्म को पहले रखना है निज धर्म को बाद में, क्योंकि राष्ट्र पहले है धर्म बाद में। मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने कहा अभी हम सब मिलकर होली, रंगपंचमी, रमजान, ईद, रामनवमी मना रहे है। हमको लोकतंत्र का सबसे बडा पर्व मिलजुलकर मनाना है। वोट जरूर देना है, वोट के लिए न बिकना है, न भटकना है। देश सर्वोपरि है। कवि एवं लेखक पं. विनोद शुक्ला ने कहा परहित में काम करना ही सर्वोच्च धर्म है किसी को नुकसान पहुंचाना अधर्म है पाप है। वैद्यराज निहाल सिंह ने कहा ईद का मतलब होता है खुशी और खुशी सबके मिलने से आती है किसी के दूर जाने से तो गम होता है। ईद हमको भेदभाव छुआछूत मिटाकर, मिलकर रहना सिखाती है। इस अवसर पर जिला सह संयोजक इकबाल अहमद जिया ने कार्यक्रम का संचालन एवं सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में काजी सैयद शोऐब हुसैन, सैयद सरवर अली, शकील अहमद खान, शारिक खान , राशिद अली, मोहसिन खान, सैयद बिलाल, हाफिज शाह जेब साहब, मोहम्मद अली खान, सैयद अकरम अली, हसनैन साहब सहित मंच के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मना रहा है 24 फरवरी तक सद्भभावना सप्ताह

Ravi Sahu

राष्ट्रीय कृत बैंकों का मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण

Ravi Sahu

अधिकारियों से सयुक्त मोर्चा ने की शालाओं का समय परिवर्तन की मांग

Ravi Sahu

वेदांत आश्रम में हुआ अन्नकूट का आयोजन

Ravi Sahu

श्री शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के पूर्व कलश यात्रा रविवार को

Ravi Sahu

श्री खाटू श्याम मंदिर में मनाया सतरंगी फाल्गुन महोत्सव

Ravi Sahu

Leave a Comment