Sudarshan Today
Other

मूक पक्षियों के लिए कलार महिला मंडल ने रखे सकोरे..

चुनाव का पर्व देश का गर्व की लोगों को बताई उपयोगिता..

करेली– जिला कलार महिला मंडल अध्यक्ष माया चौकसे के नेतृत्व में करेली में नरसिंहपुर जिले पधारी समाज की महिलाओं की उपस्थिति में सहस्त्रबाहु भगवान जी का पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष माया दीदी के द्वारा बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। उनके द्वारा नरसिंहपुर नगर कलार महिला मंडल की नई नगर अध्यक्ष अंजू राय, सचिव दुर्गा राय को पुष्पमाला पहनाकर एवं इंदु दीदी के द्वारा श्रीफल देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए संस्था द्वारा पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पेड़ों पर सकोरों को टांगा गया और आम जनता के बीच सकोरों का वितरण किया गया। चुनाव का पर्व देश का गर्व लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाताओं को मतदान की उपयोगिता समझाते हुए स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वजातीय दिवंगत आत्माओं के लिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और अंत में उनके परिवार को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर श्रीमती माया चौकसे, बरखा चौकसे, संध्या महाजन, इंदु चोकसे, शिखा, कंचन, शारदा, योगिता, तरुण, आरती, निधि, अनीता, संजू, शिल्पी, प्रिया, आशी, श्रीमती सरोज राय, स्वाति जायसवाल, अर्चना, अंजू, दुर्गा राय, श्रीमती मनीष राय, श्रीमती शील रानी महाजन, संगीता, अंजलि, लाली, वर्षा, रश्मि, महाजन, श्रीमती रितु चौकसे, मंजू रजनी चौकसे, मनीष राय आदि की उपस्थिति रही।

Related posts

सीहोर जिले में चारों सीट पर भाजपा का कब्जा

Ravi Sahu

मज़दूर कामगार ही बनाएंगे भारत का भविष्य – ठाकुर

Ravi Sahu

सामूहिक विवाह निकाह समारोह में 423 जोड़ें बंधे नव दांपत्य जीवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना

Ravi Sahu

बुरहानपुर जिले के बहादरपुर में 1964 में प्रारंभ हुई थी स्पिनिंग मिल जिसमें करीब 1250 कर्मचारी थे जो 1998 में अचानक मिल बंद होने के बाद आश्वस्त किया गया था

Ravi Sahu

महाविद्यालय के द्वारा प्रवेशित छात्रों से अतिरिक्त फीस के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

महाविद्यालय में मनाई गई डॉ.हरिसिंह गौर जी की 154 वी जयंती

Ravi Sahu

Leave a Comment