Sudarshan Today
Other

हो..हो..हो.. होली है… होली में जमकर उड़े रंग-गुलाल लोगों ने जमकर खेली होली

खुरई। प्रेम, भाईचारे के पर्व होली की धूम शहर में चहुंओर दिखाई दी। होलिका दहन के दूसरे दिन धुरेड़ी पर रंग व गुलाल से लोग सराबोर नजर आए। इस पर्व पर छोटे बड़े सभी ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर प्रेम के साथ गले मिलकर रंगों का भरपूर आनंद लिया और जमकर होली खेली। धुरेड़ी के दिन कुछ जगह रंग के साथ पानी व कीचड़ होली खेलते लोग नजर आए। नगर के प्रमुख चौराहों सहित मोहल्लों में लोग होली के गीत बजाकर नृत्य कर रंग खेल खुशियां मनाते देखे गए।
होली का जमकर आनंद महिलाओं व बच्चों द्वारा उठाया गया, रंग खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही।
जगह-जगह रही पुलिस : पर्व के दौरान कोई हुड़दंग न हो और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने होलिका दहन के दिन से पुलिस शहर के प्रमुख चौक-चौराहों व कॉलोनियों में तैनात रही। इसके अलावा मोबाइल दल व 100 डायल ने भी नगर का गश्त किया।
ग्रामीण अंचलों में रही धूम : होली पर्व की धूम ग्रामीण अंचलों में भी देखी गई। सुबह से ही गांव में लोग रंग गुलाल खेलते दिखाई दिए। यह नजारा दूसरे दिन भी देखा गया। आम नागरिकों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी होली का आनंद उठाया।

Related posts

विभाग की मौन स्वीकृति से बैतूल बाजार में सट्टे का कारोबार जोरो पर ।

Ravi Sahu

विधायक श्रीमति झूमा सोलंकी झिरन्या पवार के यहां शौक व्यक्त किया एवं पटेल के यहां शादी समारोह में पहुंची

Ravi Sahu

आपकी समस्या का हल आपके घर’’ अभियान शुरू कृषि मंत्री कमल पटेल ने खिरकिया के वार्ड क्र. 1 में किया शुभारम्भ

Ravi Sahu

मोहाली में मुठभेड़: बदमाशों और पुलिस के बीच चली गोली, प्रिंस चौहान गैंग के दो गुर्गे घायल, अस्पताल में भर्ती

Ravi Sahu

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बोड़ा ने मनाई विवेकानंद जयंती

Ravi Sahu

युवाओ मे बना उत्साह का माहौल

Ravi Sahu

Leave a Comment