Sudarshan Today
Other

मोहाली में मुठभेड़: बदमाशों और पुलिस के बीच चली गोली, प्रिंस चौहान गैंग के दो गुर्गे घायल, अस्पताल में भर्ती

जिला ब्यूरो अमित कुमार की रिपोर्ट चंडीगढ़

पुलिस की फायरिंग में दोनों को गोलियां लगी हैं। बृजपाल के पैर में तीन और शैंटी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंजाब के मोहाली जिले के गांव दाऊं में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस चौहान के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने दोनों को रुकने को लगा लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। इन्हें मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना बलौंगी पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि कई मामलों में वांछित अंबाला के नारायणगढ़ के रहने वाले दो बृजपाल और प्रदीप उर्फ शैंटी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। वे यहां एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वे घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

दमोह वासियों के जीवन में खुशी और आनंद की वर्षा लगातार होती रहे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर

Ravi Sahu

सीएम राईज स्कूल राजपुर में दो कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है

Ravi Sahu

विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन संजय गांधी नगर कानपुर में किया गया

Ravi Sahu

भाजपा की नामांकन रैली मैं उमड़ा जन सैलाब बूथ मतदान केंद्र के कार्यकर्ता पहुंचे नामांकन रैली मै 

Ravi Sahu

डाकमत पत्र की मतगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण आज दोपहर 12 बजे से

Ravi Sahu

राजपुर विजेता और हरीबड़ की टीम पहुचीं फाइनल में

Ravi Sahu

Leave a Comment