Sudarshan Today
rajgarh

भोपाल में आयोजित दिव्यांग सम्मान समारोह में सम्मानित हुए राजगढ़ के राजेश वर्मा

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़।दिव्यांग होते हुए दिव्यांगता को मात देकर पूरे देश में एक आईडियल के रूप में निखर कर आए राजेश वर्मा को आएं दिन राष्ट्रीय वा राज्यस्तरीय सम्मान से देश भर में सम्मानित किया जा रहा है।22 मार्च को उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसायटी के द्वारा भोपाल में आयोजित दिव्यांग राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवम सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश से पांच अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दिव्यांग जन को सम्मानित किया गया जिसमें राजगढ़ जिले से एक मात्र दिव्यांग अंतराष्ट्रीय मॉडल राजेश वर्मा का चयन कर उन्हे राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके पहले भी राजेश वर्मा को देश भर में दस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। राजेश का कहना है की अब उन्हें राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन करना है और भारत का झंडा विश्व पटल पर लहरा कर भारत का गौरव बढ़ाना है। राजेश वर्मा एक दिव्यांग अंतराष्ट्रीय मॉडल के साथ दिव्यांग खिलाड़ी भी है जो गोला फेंक, भाला फेंक, और पंजा कुस्ती से जैसे गेम में अपनी रुचि दिखाते है। और दुनियां के दिव्यांग हीरो ग्रुप का संचालन करते है जिसमे देश भर से दिव्यांग जन उनके साथ जुडे हुए है।उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसायटी एक राष्ट्रीय संस्था है जो दिव्यांग जन के कार्य करती है जिसके द्वारा प्रति वर्ष उमंग उत्सव मनाया जाता है वा दिव्यांगजन का सम्मान किया जाता हैं।जिसकी संस्थापक दीप्ति पटवा जी है

Related posts

जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने किया लालगढ़ शाला का औचक निरीक्षण

Ravi Sahu

खून की कमी, रीड की हड्डी फेक्चर के मरीज को रेलवे कर्मचारी ने दिया बल्ड।

Ravi Sahu

जागो RTO साहब…. यहां भी फर्राटे से दौड़ रहे कई कंडम वाहन।

Ravi Sahu

भारतीय जनता पार्टी ने किया मीसा बंदियों का सम्मान।

Ravi Sahu

यातायात सप्ताह के दौरान यातायात नियमों को पालन करने की दी जा रही समझाईश।

Ravi Sahu

विकास की लहर – ‘‘हर गांव . हर घर‘‘

Ravi Sahu

Leave a Comment