Sudarshan Today
बैतूलमध्य प्रदेश

करणी सेना ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, लगा लंबा जाम, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे जिला ब्यूरो चीफ

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में करणी सेना ने हाइवे जाम कर धरना प्रदर्शन किया। जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर राजपूत समाज ने बडोरा हाइवे जाम कर दिया करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया।

यह है पूरा मामला
बता दें कि गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के माचना पुलिया के पास राजपूत समाज के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। जिसमें सैकड़ों वाहन एक घंटे फंसे रहे। जाम में फंसे लोग अपने वाहन निकाल भी नही पा रहे थे। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर हाइवे खुलवाया।

धरना प्रदर्शन कर रहे सौरभ सिंह राघव ने बताया कि 5 दिसंबर को गहलोत सरकार के समय सुखेदव सिंह गोगामेडी करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगा मेडी की जयपुर कार्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई। इस कृत्य से सम्पूर्ण देश में राजपूत व सर्वसमाज में आक्रोश व्याप्त है। सुखदेव सिंह द्वारा कई बार प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई थी किन्तु प्रशासन ने अनदेखा कर अपराधियों को ये कृत्य करने का अवसर दिया जो किसी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। हमारी मांग है कि जयपुर में आंदोलनरत परिवार व सर्वसमाज की मांग है कि हत्यारों को शीघ्र से शीघ्र फांसी हो साथ ही हत्या के पीछे षड़यंत्रकारी लॉरेंस बिसनोई गैंग एवं रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है इन्हें भी फांसी की सजा हो एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए अन्यथा सम्पूर्ण देश में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

Related posts

आठ बालिकाएं राष्ट्रीय स्पर्धा रत्नागिरी महाराष्ट्र मे ले रही भाग 

Ravi Sahu

2700 रुपए क्विंटल मैं गेहूं क्यो नही खरीद रही सरकार किसानों को घोषणा पत्र मैं क्यों झूठ बोला भाजपा ने देवेंद्र सिंह पटेल

Ravi Sahu

खरगोन पुलिस ने अवैध पिस्टल की सप्लाई करने वाले 02 आरोपी किए गिरफ्तार*

Ravi Sahu

PCC के करीब पेड़ पर चढ़ा 6 फीट लंबा सांप मंत्री विधायकों और अफसरों के घरों में दहशत

Ravi Sahu

नवागत थाना प्रभारी ने अवैध पत्थरों से भरा ट्रेक्टर ट्रोली किया जब्त।

Ravi Sahu

सालों से भटक रहे ज़रूरतमण्ड गरीबों को मिले आवास गड़बड़ी करने वालो पर हो कार्यवाही – रियाजुद्दीन शेख

Ravi Sahu

Leave a Comment