Sudarshan Today
देश

बाबा के बुलडोजर के साथ निकली भाजपा की विजय रथ यात्रा

रिपोर्ट संदीप जायसवाल

विजय आशीर्वाद यात्रा में बलहा विधायक सरोज सोनकर का जगह-जगह फूल मालाओं एवं अबीर लगाकर भव्य स्वागत किया गया
भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने दूसरी बार जीत पर अपने समर्थकों के साथ विजय आशीर्वाद यात्रा में क्षेत्रीय जनता का आभार जताया
मिहींपुरवा(बहराइच): बलहा विधानसभा व प्रदेश में भाजपा सरकार की प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से ही लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जश्न का दौर जारी है। इसी क्रम आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नानपारा बाईपास के पास स्थित छोटी मैनहिया से होते हुए रायबोझा, गायघाट, मिहींपुरवा तक के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय ग्रामीणों से मिलते हुए विजय यात्रा निकाली गई | भाजपा पर भरोसा करते हुए प्रचंड जीत एवं दूसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए बलहा विधानसभा के क्षेत्रीय जनता का आभार जताते हुए क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया | इस विजय आशीर्वाद यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता बलहा विधानसभा संयोजक घुरे प्रसाद मौर्य, बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा उर्फ सौरभ, प्रदेश परिषद सदस्य प्रमोद आर्य, हरगोविंद पांडेय, तीरथ राम लोधी, जुगुल किशोर पोरवाल, पीयूष मौर्या, कुंवर सिंह, अर्जुन कुमार चौरसिया, बच्छराज लोधी, अशोक वर्मा, अनिल वर्मा, संजय मौर्य, मीडिया प्रमुख मनीष सिंह उर्फ पिन्टू, ज्ञानदेव दीक्षित,सा संदीप जायसवाल राजेश गोयल, संतोष विश्वकर्मा, संदीप सिंह के साथ सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष पन्ना प्रमुख एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष,एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मोहम्मद शरीफ पिता मोहम्मद हफिज नि. ग्राम हमीदपुरा तह. जि.

Ravi Sahu

अशोकनगर में किसानों का डर: हल्की बारिश के साथ गिरे ओले, धनिया-सरसों की फसलों को नुकसान, ठंड का कहर शुरू

Admin

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तत्वाधान में समीक्षा बैठक का आयोजन

Ravi Sahu

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, भर्ती परीक्षा में OBC आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Ravi Sahu

स्व लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि दी।

asmitakushwaha

गौ सेवा करना पड़ा भारी दबंगो ने गाली गलौज का वीडियो किया वायरल

Ravi Sahu

Leave a Comment