Sudarshan Today
BIORA

केंद्र से मिल रहा अतिरिक्त बजट, पवन बंसल ने बिना तैयारी जनता को दी गलत जानकारी : बनवारीलाल पुरोहित

 

 

जिला ब्यूरो अमित कुमार की रिपोर्ट चंडीगढ़

 

 

चंडीगढ़। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने आरोप लगाया था कि केंद्र की तरफ से चंडीगढ़ को पर्याप्त फंड नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से जनता पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। इस बयान का पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने खंडन किया है। उन्होंने वीरवार को यूटी सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पवन बंसल ने बिना तैयारी किए ही जनता को गलत जानकारी दी है। वो एक वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बंसल ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए कहा था कि चंडीगढ़ में जो भी पैसा कलेक्ट होता है, वह केंद्र सरकार के कंसोलिडेटेड फंड में जाता है। लेकिन केंद्र से शहर को पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। इस वजह से लोगों पर टैक्स लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने कहा कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री का सम्मान करते हैं। वहएक बहुत वरिष्ठ और परिपक्व राजनेता हैं। वह कई बड़े पदों पर रह चुके हैं। अगर उन्हें जनता के बीच ऐसा स्टेटमेंट देना था तो उन्हें पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए था। लेकिन अफसोस, उन्होंने तैयारी नहीं की थी और जनता को गलत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें वास्तविक जानकारी हासिल करनी थी तो वह उनसे मिल सकते थे, सलाहकार धर्मपाल से मिल सकते थे। लेकिन बिना जानकारी के गलत माहौल बनाना ठीक नहीं है।

Related posts

आईटीआई कॉलेज में हुआ रोजगार मेले का आयोजन, छात्रों के खिले चेहरे*

Ravi Sahu

संगीता फोगाट, साक्षी रिहा, बजरंग हिरासत में:बैरिकेड्स लांघकर संसद की ओर जाते वक्त पकड़ा था, जंतर-मंतर से पहलवानों के टेंट उखाड़े

Ravi Sahu

सादगी से मनाई गई प्रखर समाजसेवी गुलाब राजभर की 24 वी पुण्यतिथि

Ravi Sahu

लापरवाही के चलते दोनों लेखपाल निलंबित

Ravi Sahu

प्राथमिक विद्यालय निपानिया में लगे टुल्लू पंप को चोर खोल ले गए

Ravi Sahu

शौचालय घोटाले की तर्ज पर होने जा रहा है प्रधान मंत्री आवास योजना में घोटाला ही घोटाला

Ravi Sahu

Leave a Comment