Sudarshan Today
badnagar

श्री विश्वकर्माजी भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया

बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्रा
जगह-जगह हुआ स्वागत

संवाददाता राहुल शर्मा

बदनावर। बदनावर पिपलेश्वर मंदिर की ऊपरी मंजिल पर बने श्री विश्वकर्मा मंदिर पर समाज के लोगों द्वारा भगवान विश्वकर्माजी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान की मूर्ति का आकर्षक श्रंगार किया गया। पंडितजी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ ही श्री विश्वकर्मा कथा का वाचन किया गया। महाआरती कर भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर में पिपलेश्वर मंदिर चौक से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई यात्रा में सुसज्जित रथ पर श्री विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति विराजित की गई। शोभायात्रा में महिला मंडल द्वारा गरबा व धार्मिक भजनों पर गीत गाते हुए शामिल हुई । शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः बदनावर पिपलेश्वर मंदिर चौक स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंची जहां पर भगवान की आरती कर प्रसादी वितरित की गई। बाद में मां एकवीरा मंदिर प्रांगण में सहभोज का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का भेरू उखलिया चौराहे पर सीएमओ मनोज कुमार मौर्य, नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पवार फुंदा बापू, अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव,एवं पार्षद बबीता चेतन नागल, झन्नूबाई शांतिलाल सिर्वी, अनीता चौहान, पार्षद प्रतिनिधि दीपक जादव, द्वारा यात्रा का हार फूलों से भव्य स्वागत किया आदि सामाजिक संगठनों द्वारा भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए समाज के लोग भी यात्रा में शामिल हुए। चल समारोह में अध्यक्ष सुरेश लूंजा, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, कैलाश चंद्र नागल ,चेतन नागल,नितिन शर्मा नीलेश शर्मा दिनेश मॉडर्न, पुखराज शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दिलीप शर्मा, भारत शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा ,छगन शर्मा, बालमुकुंद शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, युवा पत्रकार राहुल शर्मा , आदि समाज के वरिष्ठ लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

Related posts

खड़ी बस में लगी आग उठने लगा धुंआ

Ravi Sahu

धोखाधड़ी से नामांतरण कराने पर महिला के खिलाफ केस

Ravi Sahu

काश्यप विद्यापीठ का 25वां वार्षिक खेल समारोह सम्पन्न

Ravi Sahu

विकास यात्रा ग्राम बखतपुरा पहुंची मंत्री राजवर्धन ने हितग्राहियों को दिए प्रमाण पत्र

Ravi Sahu

नर से नारायण बनने के लिए मनुष्य जन्म मिला है – महेंद्रमुनिजी

Ravi Sahu

बड़नगर ग्राम भूंवासा के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान श्री विनोद जी पंवार एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए।

Ravi Sahu

Leave a Comment