जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला:- भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में 4 फरवरी को होने जा रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद में मंडला जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आम आदमी पार्टी मंडला से पी.डी.खैरवार ने जानकारी दी है,कि भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में शनिवार 4 फरवरी को आम आदमी पार्टी का प्रांत व्यापी कार्यकर्ता संवाद का आवाहन प्रदेश स्तर से किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक जी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पंजाब और गुजरात चुनाव प्रभारी रहे श्री पाठक जी से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के सभी सीटों में पार्टी की जीत दर्ज कराने बनाई गई रूपरेखा से कार्यकर्ता परिचित होंगे।इस प्रांत प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में महासदस्यता और पार्टी की जनहितकारी नीतियों को घर घर पहुंचाने के अभियान का भी बिगुल बजेगा।इस विशाल कार्यक्रम का लाभ मंडला जिले में चलाए जा रहे पूर्व निर्धारित घर घर संवाद मुहिम को भी अच्छा बल मिलना आसान होगा। मंडला जिले से शुक्रवार 3 फरवरी की शाम को अपनी सुविधानुसार रवाना होकर शनिवार 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे भोपाल पहुंचने की सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है।