Sudarshan Today
badnagar

सोमवार को मनाया जाएगा उद्योग मंत्री दत्तीगांव का जन्मोत्सव

नगर को होर्डिंग्स लगाकर सजाया जा रहा

बदनावर। प्रदेश सरकार के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का जन्मदिन यहां 16 जनवरी सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर यहां शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही है।जानकारी अनुसार दत्तीगांव सुबह 10 बजे बदनावर आएंगे। जो बड़ी चौपाटी पहुंचेगे। जहां से रैली के रूप कार्यक्रम स्थल चन्द्रलीला पैलेस पहुंचेंगे जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम में बदनावर क्षेत्र के अलावा जिलेभर के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होगे। इस मौके पर सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। जन्मोत्सव को लेकर यहां कार्यकर्ताओ में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर के बड़ी चौपाटी से लेकर पूरे नगर समेत पेटलावद रोड पर होर्डिंग्स लगाकर सजावटें की जा रही है। बता दे कि दत्तीगांव का जन्मदिन 10 जनवरी को था। किंतु इंदौर में चल रहे ग्लोबल समिट के कारण वहां व्यस्तता होने के कारण वे बदनावर नही आ पाए थे। इस कारण सोमवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Related posts

श्री विश्वकर्माजी भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया

Ravi Sahu

बखतगढ़ की बेटी का संथारा पूर्वक राजपुर में देवलोकगमन

Ravi Sahu

काश्यप विद्यापीठ का 25वां वार्षिक खेल समारोह सम्पन्न

Ravi Sahu

कांग्रेस विधायक के छोटे भाई भाजपा में शामिल

Ravi Sahu

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Ravi Sahu

बड़नगर ग्राम भूंवासा के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान श्री विनोद जी पंवार एवं समस्त स्टाफ द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए।

Ravi Sahu

Leave a Comment