Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

शुजालपुर आगमन पर भूरिया का हुआ भव्य स्वागत

शुजालपुर। सोमवार को शुजालपुर पुलिस चौकी चौराहे पर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का भव्य स्वागत शुजालपुर कांग्रेस जनों द्वारा किया गया। साथ ही श्री भूरिया का स्वागत जेएनएस कॉलेज पर एनएसयूआई द्वारा और सिकरवार ट्रैक्टर शो रूम पर युवक कांग्रेस द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि श्री भूरिया कालापीपल व शुजालपुर मे युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की शादी में शिरकत करने आये थे। ऐसे मे उनके शुजालपुर आगमन पर कांग्रेस जनों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री भूरिया शुजालपुर से फूलेन, अकोदिया होते हुए ग्राम मितेरा पहुँचे। जहाँ उन्होंने युवक कांग्रेस शुजालपुर विधानसभा अध्यक्ष गौरव परमार को शादी की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद महेन्द्र नाहर, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिकरवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसन रज़ा क़ुरैशी, जिला कांग्रेस महामंत्री बल्ला सोनी, बलवीर सिंह चंदेल, दीपक शर्मा, रघु बैस, जसमत परमार, मनोहर जाटव, धर्मेन्द्र राजपूत, विक्रम सिंह बाढ़पुर, सिद्दीक खान, अजय जाट, बलवीर राजपूत, पप्पू सेठ, पवन राजपूत, तौहीद क़ुरैशी, रजत सोनानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

विधायक के प्रयासो से मिली स्नाकोत्तर व बीएससी कक्षाओं की स्वीकृति,केबीनेट की बैठक में लिया गया निर्णय,

Ravi Sahu

भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

Ravi Sahu

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय पलसूद की ओर से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Ravi Sahu

श्रद्धापूर्वक मन रहा प्रकाश पर्व गुरुद्वारे में किए गए कीर्तन

Ravi Sahu

विशाल चुनरी पदयात्रा यात्रा:आज पंचमी पर निकलेगी इस बार बचुनरी यात्रा में दिखेेगी केरल की झांकी,हाथी ऊंट और घोड़े नाचते हुए होंगे शामिल, भाजपा की कद्दावर नेता सांसद मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमाश्री भारती स्वास्थ्य मंत्री और नपाध्यक्ष सविता जमना सेन भी होंगे सम्मिलित, तैयारियां पूरी

Ravi Sahu

जिला पंचायत सीईओ श्री भार्गव ने नंबर एक स्कूल में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Ravi Sahu

Leave a Comment