Sudarshan Today
SAJAPUR

शहर में पांचवे दिन भी दिखा घाटी सा नजारा…

– कंपकंपा रहे शहरवासी, नहीं मिल रही सर्दी से राहत
– मामूली गिरावट की है संभावना, जारी रहेगी शीतलहर
फोटो – 05 एसजेआर- 01 (केप्शन – धुंध की आड़ से मिले सूर्यनारायण के दर्शन। दिनभर चली सर्द हवाएं।)
फोटो – 05 एसजेआर- 02 (केप्शन – अलाव के सहारे दिन गुजारते शहरवासी।)
शाजापुर। शहर में लगातार पांचवे दिन भी शहरवासियों को सर्दी से राहत नहीं मिली। गुरूवार को भी शीतलहर ने सुबह से लोगों को कंपकंपा दिया। उस पर धूप नदारद होने से लोगों पर सर्दी का डबल प्रहार हुआ जिससे उन्हें दिनभर ठिठुरना पड़ा। उम्मीद थी कि अब तापमान बढ़ेगा, लेकिन उसके विपरीत तापमान 2 डिग्री कम होकर 6 डिग्री पर पहुंच गया।
रात में भी शीतलहर ने डेरा डाल रखा था जिससे राहत पाने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। लेकिन सुबह जब आंख खुली तो मौसम के वही हाल थे। जिसने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। केवल न्यूनतम तापमान ही नहीं बल्कि दिन का तापमान भी शीतलहर के कारण 1 डिग्री कम हो गया। हालांकि मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है, लेकिन शीतलहर का दौर जारी रहेगा। जिससे फिलहाल सर्दी से राहत पाने के आसार नजर नहीं आ रहे तथा तापमान भी लगातार कम होता जा रहा है। श्री धनोतिया ने बताया कि गुरूवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.2 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया।
पांचवे दिन भी दिखा घाटी सा नजारा, रेंगते हुए गुजरे वाहन
रविवार से प्रतिदिन धुंध छा रही है जो गुरूवार को भी 10 बजे तक छाई रही। इस कारण वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्हें रेंगते हुए सफर तय करना पड़ा। धुंध के कारण 50 मीटर देखना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह 10 बजे जब धुंध छंटी और धूप निकली तब कुछ राहत मिली। यही वजह थी कि लोग घरों में कम छतों पर धूप का आनंद लेते ज्यादा नजर आए।
5वी तक का 7 तक अवकाश घोषित
बढ़ती सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया था। वहीं तापमान में लगातार गिरावट के चलते कक्षा नर्सरी से 5वी तक के सभी स्कूलों का 6 व 7 जनवरी का भी अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts

भाजपा महिला मोर्चा का लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन आयोजित

Ravi Sahu

नियमित विद्यालय आ सकें विद्यार्थी, शिक्षक ने बांटे स्वेटर

Ravi Sahu

शहर में पसरा अतिक्रमण बन रहा परेशानी

Ravi Sahu

शुरू हो गई होली की तैयारी, शुभ कार्यों पर लगा ब्रेक

Ravi Sahu

रंथभंवर में सूना मकान हुआ जलकर खाक, अज्ञात कारणों से लगी आग- मोटर साइकिल सहित जला गृहस्थी का सामान, लाखों का हुआ नुकसान

Ravi Sahu

कोतवाली ने 9 लाख, जिले की पुलिस ने जब्त किया 80 लाख का माल

Ravi Sahu

Leave a Comment