Sudarshan Today
badnagar

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

 

मनीष बोकड़िया को बनाया गया संयोजक

बदनावर। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर ग्राम कानवन में बैठक संपन्न हुई। 26 जनवरी से 2 माह तक चलने वाले इस अभियान के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे तथा कांग्रेस की रिती नीति से आम लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा की फूट डालो राज करो की नीति व भेदभाव पूर्ण कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे। यह कार्यक्रम पार्टी के आह्वान पर देश भर में चलाया जाएगा। इसे भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में तीनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, निरंजनपालसिंह पंवार, सुरेश पाटीदार, वरिष्ठ नेता हरिनारायणसिंह पंवार, शरदसिंह सिसोदिया, डॉ अभिषेकसिंह राठौर टिंकूबना, मनीष बोकड़िया, अभिषेक टल्ला मोदी, आशीष भाकर, भंवरसिंह सिसोदिया, दिनेश रघुवंशी समेत कई नेता मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया को अभियान का संयोजक बनाया गया। संचालन कैलाश गुप्ता ने किया। कमलसिंह सिसोदिया ने आभार माना।

Related posts

बखतगढ़ की बेटी का संथारा पूर्वक राजपुर में देवलोकगमन

Ravi Sahu

बाबा बैजनाथ मेले का हुआ शुभारंभ

Ravi Sahu

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Ravi Sahu

धोखाधड़ी से नामांतरण कराने पर महिला के खिलाफ केस

Ravi Sahu

बदनावर के संत बने स्वामी सत्य श्रेयगिरी जी महाराज

Ravi Sahu

बदनावर में विकास यात्रा शुरू: उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ravi Sahu

Leave a Comment