Sudarshan Today
दमोहपथरिया

नरसिंहगढ़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 

पथरिया

मां हरसिध्दि माता मंदिर नरसिंहगढ़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. श्री दिनेश शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

साजली नदी पर बने डैम की दीवारें हो गईं क्रैक,बना रहता हादसे का अंदेशा

Ravi Sahu

जगन्नाथ पुरी से शुरू हुई जगन्नाथ स्वामी,मां कर्मा की पालकी जनजागृति यात्रा का नरसिंहगढ़ में भव्य स्वागत

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामग्री की जांच के उपरांत किया जाएगा भुगतान- संभागायुक्त मुकेश शुक्ला, कलेक्टर के निर्देशन में कार्यवाही पूरी की जाएगी,सीईओ जनपद दमोह और पथरिया के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

Ravi Sahu

संकुल केंद्र बोतराई : विदाई समारोह सम्पन्न

asmitakushwaha

शासकीय और अशासकीय स्कूल प्रात: 09 बजे के पूर्व किसी भी स्थिति में संचालित नही होंगे

Ravi Sahu

कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रोत्साहन की कार्यशाला दो जगह हुई संपन्न

asmitakushwaha

Leave a Comment