Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ नगर आगमन 

 

 

ईसागढ़। रविवार को ईसागढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का आगमन हुआ प्रदेश अध्यक्ष का किसान मोर्चा द्वारा म्याना, भदौरा ,लहर घाट ,सोहपुर चक्क, रुसल्ला, डूंगासरा, नईसंराय,अमरोद सिंगराना, कडेसरा, महिदपुर,बमनाबर सहित 30 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। पूरे क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष के लिए उतसाह दिखा। नगर ईसागढ़ के माधवराव सिंधिया मांगलिक भवन में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा की वहीं कार्यकर्ताओ के प्रश्नों के भी उत्तर दिए। गौरतलब है कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूरे मध्यप्रदेश में जैविक खेती और सुपोषण अभियान के तहत कार्य कर रहे हैं इसी क्रम के नगर में भी प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है उसके लिए भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। एवम पूरी कार्य योजना को विस्तार से बताया। गौरतलब है कि जैविक खेती आधारित किसान प्रशिक्षण शिविर अभी तक के कार्यक्रमों से हटकर नवाचार है जिसे लेकर सभी कार्यकर्ताओं में अति उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर नगर परिषद के अध्यक्ष पति एवम मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र यादव ने भी आभार व्यक्त करते हुए ओजपूर्ण शब्दों में प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि इतना बड़ा कार्यक्रम हमारे नगर में होना सौभाग्य का विषय है और हम इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओ के बल पर अवश्य सफल बनाएंगे साथ ही प्रशिक्षण वर्ग में जो भोजन कार्यकर्ताओं को कराया जायेगा वो भी जैविक होगा जिसकी खेती स्वम् मण्डल अध्यक्ष करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी ने भी नगर के सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की एवम सभी का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, कार्यालय मंत्री प्रयागराज रघुवंशी, मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष शिवेन्द्र यादव,उपाध्यक्ष गोविंद सोनी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दादा सिरनाम सिंह यादव, मनोज शर्मा, कृष्णगोपाल पालीवाल, सतपाल रघुवंशी एवम सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

Related posts

भीलगांव स्थित अवैध हाथभट्टी शराब के अड्डो पर आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही भारी मात्रा में शराब जब्त

asmitakushwaha

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल बोड़ा द्वारा आतिशबाजी चलाकर व मिठाईया खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

Ravi Sahu

बसई पुलिस ने शराब माफियाओ के नाक में कसी नकेल दो कारों से क्रमशः 240 केन वियर व 96 बोतल बियर शराब की जप्त एवं दोनों कार कीं जप्त

Ravi Sahu

प्रमुख सचिव ने सीएम हेल्पलाईन पर उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला पंचायत को दिया प्रशंसा पत्र

Ravi Sahu

क्षेत्रीय विधायक ने किया दिव्यांगों को साइकिल वितरित

Ravi Sahu

अवैध सम्बंधों के शक में पति ने सोते समयँ पत्नी की फरसे से गर्दन काट की हत्या

Ravi Sahu

Leave a Comment