बनवार में विभाग की सख्ती एलटी केबल जलने की समस्या पर ट्रांसफार्मरों की जांच, मीटर डायरेक्ट कर हीटर चलाने वालों पर कार्रवाई

बनवार में विभाग की सख्ती एलटी केबल जलने की समस्या पर ट्रांसफार्मरों की जांच, मीटर डायरेक्ट कर हीटर चलाने वालों पर कार्रवाई

संवाददाता रानू जावेद खान
सुदर्शन टुडे

जवेरा दमोह। बिजली वितरण केंद्र बनवार में बार-बार बिजली कटौती और एलटी केबल जलने की समस्या से परेशान बनवार के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विद्युत विभाग ने क्षेत्र में जांच अभियान शुरू किया है। बुधवार को नोहटा जेई के नेतृत्व में टीम ने बनवार पहुंचकर ट्रांसफार्मरों के लोड और विद्युत लाइनों की स्थिति का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान अधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों को चिन्हित करने के साथ लाइनों का मेंटेनेंस कराया गया। वहीं कुछ उपभोक्ता मीटर डायरेक्ट कर हीटर चलाते पाए गए। टीम ने हीटर जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की।
अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली का अनधिकृत उपयोग नहीं करने, मीटर से छेड़छाड़ न करने और बिजली बिल समय पर जमा करने की अपील की। विभाग ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ओवरलोड और अनधिकृत बिजली उपयोग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस दौरान जेई पूजा, अनीश अली, नितेश साहू, पावन यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *