जिला एवं मंडल कार्यकारिणी गठन से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा नर्मदापुरम संभाग की संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक इटारसी नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में संभाग प्रभारी, संभाग में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के मनोनीत जिला प्रभारी एवं संभाग अंतर्गत आने वाले जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने पर भी प्रमुखता से संवाद हुआ।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी एवं संभाग प्रभारी नीलेश कौशल, प्रदेश सह प्रशिक्षण प्रभारी जय किशोर चौधरी, नर्मदापुरम जिला प्रभारी योगेश साहू, बैतूल जिला प्रभारी चंदन साहू, हरदा जिला प्रभारी अशोक साहू, नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष राम जीवन साद, हरदा जिला अध्यक्ष भगवान दास दोंगने, अभिषेक कनौजिया, अशोक मालवीय, जोगेंद्र सिंह, किशन कहार सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— योगेश साहू
जिला प्रभारी, नर्मदापुरम
पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश




















Leave a Reply