गणेश उत्सव, पर्युषण पर्व एवं दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर हुई चर्चा
सुदर्शन टुडे | धानेश कुमार
लामता। आगामी गणेश उत्सव, पर्युषण पर्व एवं दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस थाना लामता में शांति समिति एवं ग्राम चौपाल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, आयोजन समितियों के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, जुलूस एवं विसर्जन व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई तथा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आयोजन समितियों से कहा कि सभी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किए जाएं।
आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील
अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों एवं आयोजन समितियों से आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर स्वयं कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की बात कही गई।
बैठक के दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपेक्षा की। अधिकारियों ने आयोजन समितियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



















Leave a Reply