समाज की एकता, संगठन की मजबूती और विकास के लिए कार्य करने का लिया संकल्प
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पद नियुक्ति एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के प्रति समर्पित एवं सक्रिय सदस्यों को संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई गई।
समारोह में पार्वती साहू को जिला अध्यक्ष भोपाल, आशा साहू एवं रचना साहू को जिला उपाध्यक्ष, ज्योति साहू को जिला महामंत्री तथा सोनम साहू को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय तेली साहू समाज महासंगठन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रियंका साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान करते हुए उन्हें पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाज के विकास के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करने तथा समाज के उत्थान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।

















Leave a Reply