Sudarshan Today
khargon

खरगोन महिलाओं को देवी अहिल्या से प्रेरणा लेनी चाहिएः नपा अध्यक्ष छाया जोषी

सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन लालू जामलकरकी रिपोर्ट

खरगोन देवी श्री अहिल्याबाई होलकर की 227वी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुए

-देवी अहिल्या की दुरदर्षी सोच आज के युग में भी सार्थक है। महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात मंगलवार को अहिल्योत्सव समिति द्वारा सिद्धि विनायक गणेष मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष छाया जोषी ने कही। उन्होंने महिलाओं को देवी अहिल्या के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर स्वास्थ्य और षिक्षा की जागरूकता के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समिति जिलाध्यक्ष अनिल कोकणे ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 227वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंृखला में रविवार से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हें। वहीं मंगलवार को हल्दी कुंकु का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षत्रिय मराठा समाज महिला मंडल अध्यक्ष मंदा कराले ने अहिल्याबाई का जीवन परिचय दिया। समाजसेवी कल्पना पेंढणेकर, कार्यक्रम संयोजिका सुश्री स्नेहलता लांडगे, वीणा जायसवाल, आदि ने महिलाओं को देवी अहिल्या के चित्र भी भेंट किए। इस दौरान समाजसेवी मंगला साखरीकर, सुनंदा पंवार, रेखा अव्हाड, भारती कोकणे, डोरा पाठक, किरण बडोले, अलका निगोले, पूजा मावकर, ज्योति शर्मा, भानूप्रिया कानूनगो आदि मौजूद रहे। संचालन सुश्री लांडगे ने किया आभार श्रीमती कराले ने माना।

बाक्स में

निकलेगी पालकी यात्रा

श्री कोकणे ने बताया कि 26 अगस्त शुक्रवार को देवी अहिल्या बाई की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जो प्रतिवर्षानुसार उत्कृष्ट विद्यालय परिसर से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर पहुंचेगी। इसमें विभिन्न समाजसेवी संगठनों को शामिल होने की अपील भी की गई है।

Related posts

पंचायत चुनाव की घोषणा बाद प्रभावी आचार संहिता ने सैकड़ों ग़रीब बेटियों के अरमानों पर पानी फेर दियाहैं

asmitakushwaha

वीर बाल दिवस मनाया बच्चों को बताया साहिबजादों का इतिहास

Ravi Sahu

पोस्टल बेलेट एवं ईवीएम की कमिश्निंग को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश

Ravi Sahu

खरगोन जिले की बेड़िया मिर्च मंडी में व्यापारियों को हो रही समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

Ravi Sahu

खरगोन जिले में माटी शिल्पियों और कारीगरों की ईकाइयों का पंजीयन

Ravi Sahu

जी.आर.व्हाय. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बोरावां द्वारा

Ravi Sahu

Leave a Comment