Sudarshan Today
डिंडोरीमध्य प्रदेश

◆ जिला पंचायत कांग्रेस और जनपदों में गोंडवाना को मिला ताज

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय

 

डिंडौरी जिले में पंचायत चुनाव नतीजों को लेकर लंबे समय से चल रहे राजनीतिक पंडितों के कयासों पर आज विराम लग गया। बता दे कि जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज कांग्रेस समर्थित रुदेश परस्ते और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित ज्योति प्रकाश धुर्वे और युवा कांग्रेस समर्थित रुदेश परस्ते ने नामांकन दाखिल किया था जहां दोनों उम्मीदवारों को 5-5 वोट मिलने के स्थिति में ट्रांस उछाल कर विजेता का फैसला किया गया जिसमें रुदेश परस्ते के पक्ष में फैसला आने पर उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया है वही मिली जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस समर्थित अंजू जितेंद्र ब्यौहार को जीत मिली है। उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस समर्थित अंजू ब्यौहार को 6 वोट मिले तो वही भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रीतम मरावी को महज 4 वोट ही मिले। इस तरह भाजपा को दूसरा झटका लगा है। विगत दिनों आए पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा के संगठन और रणनीति को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जहां 7 जनपद पंचायतों में 5 जनपदों में गोंडवाना पार्टी को जीत मिली और मात्र 2 जनपदों में भाजपा ने जीत हासिल कर संतोष करना पड़ा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में पूरी मशक्कत के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ताज नहीं बचा पाई। जिससे भाजपा नेता एक तरह से सदमे में है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related posts

नशा सामाजिक बुराई है, इससे मुक्ति के लिए सामाजिक जनजागरूकता जरूरी– कलेक्टर श्री दुबे  विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रायसेन लाड़ली वाटिका में कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

किसान खुद कर रहे आवारा मवेशियों के लिए खाने की व्यवस्था

Ravi Sahu

बादलों से पटा आसमान, फिर भी ठिठुरे शहरवासी  ठंडी हवाओं के चलते तापमान बढ़ने के बाद भी सर्द रहा मौसम 

Ravi Sahu

शहर के 19 गंदे नालो के पानी को सीवरेज लाईन मे जोडकर S.T.P ग्राऊंड भेजा जायेगा महापौर और आयुक्त ने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत स्थलो का किया निरीक्षण   

Ravi Sahu

एकलव्य विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय गूँज का शुभारंभ

Ravi Sahu

सीहोर बिग ब्रेकिंग जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा 5 वोटों से हुए विजय गोपाल इंजीनियर

Ravi Sahu

Leave a Comment