लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है. कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक 19, 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में भयंकर गर्म हवा चल सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. लू की संभावना को लेकर योगी सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है.
सीएम योगी ने सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग ने लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके मद्देनजर सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने संवेदनशील जिलों पर विशेष नजर रखने को कहा है. सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
सीएम ने अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट रखने को कहा है. वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया है. साथ ही सीएम ने निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति को लेकर भी निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएम ने जनता से भी अपील की है कि आवश्यक काम होने पर ही बाहर निकलें. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है.










Leave a Reply