Sudarshan Today
रायसेन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर्व का शुभारंभ:गुरु पुष्य और सिद्धि योग से शुरू होंगी गुप्त नवरात्र

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे रायसेन

रायसेन।आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ गुरु पुष्य योग एवं सिद्धि योग में 30 जून गुरुवार को होगा। यह नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेंगीं। 8 जुलाई शुक्रवार के दिन भड़ली नवमी के अबूझ मुहूर्त के साथ गुप्त नवरात्र का समापन हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य एवं धर्मशास्त्री पं. ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवरात्र को गुप्त नवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 29 जून बुधवार के दिन सुबह 8.22 बजे से हो जाएगा। यह तिथि दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 10.49 बजे तक रहेगी। अत: सूर्य व्यापिनी तिथि की प्रधानता होने के कारण आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 30 जून गुरुवार से माना जाएगा। बन रहा पुष्य योग नक्षत्र, इस वर्ष नवरात्र के दिन पुष्य नक्षत्र एवं गुरुवार होने के कारण गुरु पुष्य योग बन रहा है। इसके साथ-साथ सिद्धि योग की भी निष्पत्ति हो रही है। ज्योतिषशास्त्र में गुरु पुष्य योग को मुहूर्तराज की भी संज्ञा दी जाती है। शुभ योगों के कारण गुप्त नवरात्र का महत्व और अधिक बढ़ गया है।.

 

 

Related posts

रायसेन में दिल दहलाने वाला मामला:कुएं में नहाने गए 3 बच्चे, नहाते समय डूबने से हुई मौत,गोरखा गांव में छाया मातम

asmitakushwaha

रायसेन-रेत माफियाओं द्वारा रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ की गई जमकर मारपीट,

asmitakushwaha

राजपूत,किसानों के कल्याण और विकास के लिए चलाई जा रही हैं कई योजनाएं,रायसेन में रोजगार दिवस एवं एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम आयोजित

Ravi Sahu

प्री- मानसून की धुआंधार एंट्री:24 घंटे में हुई 19 मिमी बारिश, शहर की सड़कों पर भरा पानी,ठेकेदार जिंदल हरियाणा की फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की खुली पोल,बीच सड़क गली कूचों में बरसात का पानी मार रहा हिलोरे, दो पहिया तीन पहिया चालक हो रहे परेशान, जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश

Ravi Sahu

नागरिकों को सरलता से मिल रहा है शासन की योजनाओं, सेवाओं का लाभ- श्री भट्ट

Ravi Sahu

मानसून की दस्तक:पश्चिमी विक्षोभ से मानसून की अरब सागर की ब्रांच पर लगा ब्रेक, बारिश के लिए अभी और इंतजार

asmitakushwaha

Leave a Comment