Sudarshan Today
रायसेन

मानसून की दस्तक:पश्चिमी विक्षोभ से मानसून की अरब सागर की ब्रांच पर लगा ब्रेक, बारिश के लिए अभी और इंतजार

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे रायसेन

रायसेन।लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे मप्र में मानसून आने में कुछ और समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी ब्रांच अगले तीन दिन में सक्रिय हो सकती है। इससे मानसून जबलपुर संभाग के रास्ते प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

पहले इंदौर संभाग के रास्ते मानसून की दस्तक प्रदेश में होने की संभावना थी ।लेकिन अरब सागर वाली ब्रांच सुस्त पड़ गई है। नया पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटे के दौरान ईरान के ऊपर सक्रिय हो सकता है। ऐसे में जिले में मानसून आने में करीब 5 दिन का समय और लग सकता है।गुरुवार को दिन में तेज धूप रही। हालांकि इस दौरान कभी-कभी बादल छाए रहे। ऐसे में अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले साल अरब सागर में बने साइक्लोन ने भिगोया था जो महाराष्ट्र में सक्रिय हुआ था। उसकी वजह से जिले में भी 1 से 10 जून के बीच तकरीबन 2 इंच से अधिक पानी गिर गया था। इस बार ऐसीसी कोई गतिविधि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में नहीं हो रही है। इस कारण प्री-मानसून की गतिविधि हमारे यहां शुरू नहीं हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ रहा…

लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने के कारण मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसलिए अभी दो दिन केवल बूंदाबांदी के आसार हैं, इसके बाद अंचल में बारिश हो सकती है।-डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर, मौसम विशेषज्ञ.

 

 

 

Related posts

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर्व का शुभारंभ:गुरु पुष्य और सिद्धि योग से शुरू होंगी गुप्त नवरात्र

Ravi Sahu

जिला जनसंपर्क कार्यालय रायसेन

asmitakushwaha

रिटर्निंग अधिकारी ने निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किए प्रमाण पत्र

asmitakushwaha

जल संसाधन मंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री ने हलाली डेम का किया निरीक्षण

asmitakushwaha

मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप योजना हेतु अब 30 दिसम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

Ravi Sahu

जिले में पंच/सरपंच उपनिर्वाचन क्षेत्र सायलेंस जोन घोषित

Ravi Sahu

Leave a Comment