Sudarshan Today
मुरैना

केन्द्रीय मंत्री लोकार्पण//मुरैना/28.05.2022 सुविधापूर्ण आवास कार्यस्थल के नजदीक होने का लाभ पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के रूप में मिल सकता है।

मुरैना से विजय सिकरवार वार की रिपोर्ट

मुरैना  इसी सोच को आधार बनाकर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस आरक्षक से लेकर अराजपत्रित एवं मैदानी अधिकारियों के लिये आधुनिक तरीके से आवास निर्मित कराये गये हैं। कार्य के पश्चात स्वयं के आवास में चिंता से मुक्त विश्राम करने पर कर्मचारी, अधिकारी को एक नई स्फूर्ति मिलती है। इस ऊर्जा से आगामी दिवस में अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने के लिये सक्षम हो जाता है। मध्यप्रदेश की सरकार कर्मचारी, अधिकारियों के व्यवस्थित जीवन के लिये निरंतर प्रयासरत हैं। यह विचार केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जिला पुलिस बल तथा पांचवीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के 208 आवास लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुये कहा कि पुलिस ने आम जनता को गुण्डे, बदमाशों व डकैतों से मुक्त वातावरण प्रदान किया है। इसका भरोषा 18 साल पूर्व मध्यप्रदेश की जनता को दिलाया था। यह वायदा सरकार ने पूरा किया है। निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने वाले पुलिस आरक्षक से लेकर मैदानी अधिकारियों व कर्मचारियों को सुविधायें प्रदान करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन व पुलिस अधीक्षक तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. रायसिंह नरवरिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। मुरैना पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। अतिथियों ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण व आवास का गृह प्रवेश फीता काटकर किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग निगम अध्यक्ष रघुराज कंषाना, ऊर्जा विकास निगम अध्यक्ष गिर्राज डण्डौतिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं एडीजीपी अशोक अवस्थी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी गृहमंत्री  एडीजीपी राजेश चावला आई जी चम्बल, एडीजीपी डी श्रीनिवास वर्मा सहित पुलिस के आलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

व्यापारी के साथ लूट करने वाले दो आरोपियों को चांदी के आभूषण एवं हथियार सहित किया गिरफ्तार

Ravi Sahu

मुरैना जिले के तोर-तिलवाली गांव में बाबा मनीराम पुरी का भव्य मेला चल रहा है

Ravi Sahu

आज भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल में बूथ स्तर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री युग पुरुष भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती मनाई

Ravi Sahu

मुरैना ब्रेकिंग- वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में कर्मचारी एवं ग्रामीण कर रहे हैं मदिरा का सरेआम सेवन

Ravi Sahu

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को रस्सी से बांधकर ले जाने को लेकर युवक कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

Ravi Sahu

मुरैना समूचे भारतवर्ष में भगवान श्री कृष्णा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Ravi Sahu

Leave a Comment