Sudarshan Today
मंडला

रामनगर घटना: मृतक के परिजनों तथा घायलों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता

रामनगर घटना: मृतक के परिजनों तथा घायलों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायतागलवार की शाम को रामनगर में हुई पेड़ गिरने की घटना में 2 महिला की मृत्यु हुई है तथा अन्य 36 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें 7 गंभीर रूप से तथा 29 आंशिक रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को मेडीकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया जा रहा है, शेष सभी का उपचार जिला चिकित्सालय मंडला में किया जा रहा है। घटना में सुक्कोबाई झारिया एवं खुजलो बाई की मृत्यु हो गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामनगर में स्थानीय बाजार का दिन था। शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के कारण बड़ा पेड़ गिर गया और भगदड़ हुई। मृतक के परिजनों तथा सभी घायलों को तत्कालिक रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही पात्र सम्बल हितग्राहियों को आर्थिक सहायता तथा आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related posts

नारायणगंज जनपद की ग्राम पंचायतों में धुंधले बिलों के जरिए बढ़ा भ्रष्टाचार

Ravi Sahu

ग्राम पौंडी रैयत में बैल का आकस्मिक मौत

Ravi Sahu

कलेक्टर ने की जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

Ravi Sahu

पहुंच मार्ग के अभाव में पी.एम.आवास निर्माण नहीं, हितग्राही प्रशासन की कार्यवाही से तंग

Ravi Sahu

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना अंतर्गत सिंगारपुर विद्यालय के छात्र छात्राओ ने किया राष्ट्रीय भ्रमण

Ravi Sahu

101आंगनवाड़ी केन्द्रों में रोपे गये 508 पौधे सभी को पौधों के गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी

Ravi Sahu

Leave a Comment