Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

सादगी विवाह की ओर महरा समुदाय का सफल प्रयास

समाज मे एक क्रान्तिकारी वैचारिक परिवर्तन

रमाकांत चंद्रवंशी

अनूपपुर/पुष्पराजगढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम उमनिया के लोमस चंदेल व आशा नागेश का विवाह सादगी पूर्ण सम्पन्न
रस्मो रिवाज के नाम पर, दिखावे के नाम पर जो धन का सदुपयोग नही कर पाते हैं | शादी के समय जो पंडित पुरोहित लगते हैं और समाज का मोटी धन लेकर काम करते हैं, उस पर भी समाज द्वारा रोक लगाई जाए | शादी करवाने के लिए अपने ही समाज के परिवार के पढ़े-लिखे लोगों से शादी संपन्न करवाई जाए |
इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्राम उमनिया, तहसील पुष्पराजगढ, जिला- अनूपपुर के लोमस प्रसाद चंदेल जी (दिव्यांग) का विवाह में महरा समुदाय के प्रबुद्धजनों के द्वारा सामाजिक परंपरा और आदिवासी संस्कृति के अनुरूप विवाह सम्पन्न करवाया गया | इस विवाह मे नेग निछावर, पूजन कार्य आदि पर कोई खर्च नहीं कराई गई | डिंडोरी जिला के अमरपुर ब्लॉक के गांव बेलगांव में यह पारंपरिक विवाह सम्पन्न हुआ | महरा समुदाय के संस्कृति और परम्परा के जानकार श्री रमाकांत चंद्रवंशी एवं डी ए प्रकाश खांडे ने पूर्वजों के अनुसार सगाजनों के मार्गदर्शन से विवाह कराये और समाज को प्रेरणा दिये की महंगी विवाह से आर्थिक विपन्नता आती है | प्रकृति अर्थात सूर्य चंद्र, पवन पानी, धरती, अग्नि के साथ महरा समुदाय और स्वजनों को साक्षी मानकर दाम्पत्य जीवन को निर्वाहन करने का संकल्प लिए हैं | लोमस प्रसाद चंदेल (दिव्यांग) ने दहेज प्रथा का परित्याग करने का शुभ संदेश दिये हैं, कन्या पक्ष के स्वजनों के द्वारा आशीर्वाद स्वरुप कुछ उपहार भेंट किया गया है | यह भी ज्ञात हो कि दिव्यांग लोमस चंदेल द्वारा विवाह के पूर्व तिलक प्रथा का वहिस्कार करते हुए सादगी पूर्ण विवाह करने को ससुराल पक्ष को अपना अमूल्य सुझाव दिये थे जिससे प्रभावित होकर ससुराल पक्ष ने सादगी पूर्ण विवाह किये | सादगी पूर्ण विवाह पर युगल दाम्पति को सफल जीवन के लिए शम्भू प्रसाद गोहिया, पूरन चंदेल उमनिया, मुरली प्रसाद, गणेश प्रसाद, शिव प्रसाद, ठाकुर दीन, श्रीमति शिव कुमारी, राजेन्द्र कुमार नागेश डिंडोरी, श्री सुदामा प्रसाद सिंग्राम पूर्व विधायक, नत्थू लाल राठौर मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष आरपीआई, बबलू राठौर, फूलचंद, राम सजीवन एवं मध्य प्रदेश महरा जाति विकास संगठन ने आशीर्वाद एवं बधाइयाँ दिये |

Related posts

*युवा मोर्चा मंडल पथरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर किया गया पौधारोपण*

Ravi Sahu

*शिक्षक संवर्ग की पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी -भरत पटेल

Ravi Sahu

संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की ठगी पीड़ित महिला ने कलेक्ट कार्यालय पहुंच की शिकायत

Ravi Sahu

मध्य रेलवे मुंबई जीएम ने बुरहानपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण कहा भुसावल से नई दिल्ली तक रेल लाईनों का विस्तार का कार्य जल्द होगा अधूरे रेलवे ओव्हर ब्रिज के निर्माण में तेजी लाई जाएंगी

Ravi Sahu

बच्चों के निवाले में किसी तरह कटौती नहीं हो, लिखित में पुनः निर्देश जारी करें- कलेक्टर श्री वर्मा

Ravi Sahu

दान में दान, सबसे बड़ा, कन्यादान

Ravi Sahu

Leave a Comment