Sudarshan Today
सिलवानी

विदिशा लोकसभा चुनाव की जीत प्रदेश में इतिहास रचेगी : रामपाल सिंह

 

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी । विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के चुनाव कार्यालय का पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने शनिवार को साहू धर्मशाला में फीता काट कर किया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम तो संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि अबकी बार भाजपा 400 पार के संकल्प को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता का है। यह चुनाव शिवराज सिंह चौहान नहीं बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता लड़ रहा है। उन्होंने कहा विदिशा लोकसभा चुनाव की जीत पूरे प्रदेश में इतिहास रचेगी। शिवराज सिंह चौहान रिकार्ड मतों से जीतेंगे। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान पांव-पांव वाले भैया हैं और पूरे प्रदेश ही नहीं देश भर में उनकी ख्याति है। यहां से वह पूर्व में भी सांसद रहे है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान की ऐतिहासिक जीत का उन्होंने दावा किया। इसके साथ-साथ उन्होंने नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनने की बात भी कही।
कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओ से कहा कि समय कम और लक्ष्य बड़ा है, सभी भाजपा की रिकार्ड जीत के लिए जुट जावे। इस मौके पर विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, सुरेश यादव, सलीम काजी ओम्कार शर्मा मोहन साहू आनंद सहारिया प्रदीप कुशवाहा संदीप शर्मा। महेंद्र रघुवंशी,आदि मौजूद रहे।

Related posts

नगर के 5 खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

Ravi Sahu

आज गुरुवार को कुशवाहा समाज मनाएगा लवकुश जन्मोत्सव ।

asmitakushwaha

पराजित कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियो ने पुन: मतदान कराने की मांग की।

asmitakushwaha

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा *वैकल्पिक गौशाला* की अनोखी पहल

Ravi Sahu

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती का ग्राम कुंडाली हुआ आगमन किया आम सभा को संबोधित।

Ravi Sahu

रायसेन जिले में बन रही अनियमितताओं और समस्याओं में सुधार हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया विभिन्न मांगों को लेकर चक्काजाम कर तहसीलदार को दिया ज्ञापन।

Ravi Sahu

Leave a Comment