पीथमपुर। थान सेक्टर एक के अन्तर्ग टाटा केमिकल चौराहे पर स्थित होटल वाटिका में के कमरे में एक युवती की लाश पंखे से लटकी हुई मिलने के बाद, इलाके में सनसनी फेल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़कर अंदर पुलिस दाखिल हुई तो देखा कि 24 वर्षीय जाग्रति सोलंकी निवासी महू गाँव, कमरे के पंखे से फांसी पर लटकी हुई थी। मृतिका शव को पुलिस ने उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए पीथमपुर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है। वही लड़की एक धर्म विशेष के लड़के के साथ आई थी। दोनों ही युवक युवती एक साथ पढ़ते थे। घटना की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 वर्षीय युवती जाग्रति सोलंकी की फांसी लगाने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार दूधी मय बल के वाटिका होटल पर पहुंच थे। वाटिका होटल के रूम नंबर 103 के दरवाजे को पुलिस ने तोड़ा तो बंद कमरे में 24 वर्षीय युवती का शव दुपट्टे के सहारे पंखे। पर टंगा मिला हे। युवती जावेद नामक के साथ होटल पर रुकी थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे युवक व युवती महूगांव जिला इंदौर के निवासी थे व दोनो एक दूसरे को पांच से ज्यादा वर्षो से जानते थे। साथ साथ कालेज में पढ़ाई के दौरान दोनों में प्रेम हो गया व अक्सर होटल में रूम समय बिताने लगे। युवती जाग्रति ने जुनेद पर शादी का दबाव भी बनाया था जिसे जुनेद किसी न किसी बहाने से टाल देता था। जिससे दुखी होकर आज जाग्रति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह भी बताया की दोनो के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिजनों को थी।फिलहाल युवती का शव पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीथमपुर में भिजवाया गया है। वही जावेद पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करना व बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।।