Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच ने श्रमिक बन्धुओं का किया सम्मान 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

श्रमिक राष्ट्रनिर्माता इनके हक के लिये मानव अधिकार मंच सदैव तत्पर नोशाद खान 

सीहोर। रविवार, 1 मई 2022 को अन्र्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नोशाद खान के नेतृत्व एवं अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश कौशल, अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष सेवा यादव, नगर अध्यक्ष महान कौशल के मुख्य अतिथ्य में स्थानीय श्रमिक विश्राम गृह पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकगणों का पुष्पहारों से सम्मान किया गया। इस मौके स्वास्थ्य विभाग द्वारा मजदूर भाईयों का स्वास्थ्य परीक्षण केम्प भी लगाया गया था, स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये इस श्रेष्ठ कार्य के लिये मंच के द्वारा शिविर में अपनी सेवा दे रहे सिविल सर्जन डॉ. अशोक मांझी सहित उपस्थित पुरी टीम का भी पुष्पहारों से सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ.अशोक मांझी ने उपस्थित श्रमिकगणों को शुभकामनाऐं देते हुए आश्वस्त किया कि जो मजदूर आयूष्मान कार्ड से वंचित है, उनके लिये इसी सप्ताह मेें शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के नि:शुल्क आयूष्मान कार्ड बनवाये जायेगें। इस पर नोशाद खान ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए सभी श्रमिकगणों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि मजदूरों का सम्मान, उनके काम की निश्चित समय सीमा, मेहनताने सहित श्रमिकों के हितकारी व्यवस्थाओं को लेकर एक व्यवस्था के लिए आंदोलन शुरू होने की याद में इस दिन को मनाया जाता है।

पूर्व में श्रमिकगणों की समय-सीमा तय नहीं थी। उनके लिए कोई नियम-कायदे ही नहीं होते थे। मजदूरों से लगातार 15 घंटे या उससे भी ज्यादा समय तक काम लिया जाता था। उनकी छुट्टियों को लेकर भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसकी वजह से साल 1886 में 1 मई को एकजुट होकर हजारों मजदूरों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि मजदूरी का समय 8 घंटे निर्धारित किया जाए। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन छुट्टी दी जाए, मजदूरों का पसीना सूखने से पूर्व उनकी पूरी मजदूरी दी जाये इसी को लेकर आन्दोलन किया गया था, इस लिये आज हम सब 1 मई को मजदूर दिवस मनाते हैं। नोशाद खान ने आगे कहा कि मेरा सभी मजदूर भाईयों से आग्रह है कि राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच आपके हर सुख दुख साथ कन्धे-कन्धा मिलकर साथ है और आपकी हर समस्याओं की लड़ाई लडऩे के लिये सतत तत्पर है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से उपस्थित जनों में जितेन्द्र चौहान, साजिद पठान, अनोखीलाल, अजहर बाबा, अयाज लाला, नन्दु लोधी, कल्लु लोधी, श्याम लोधी, भोजराज, जगदीश परमार, संतोष जोशी, भादर सिंह, कुलदीप दंागी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सतना विधानसभा में 10 राउंड में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर…

Ravi Sahu

नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति के वर्ष 2022 के धोखाधड़ी प्रकरण में पुलिस ने दूसरे आरोपी संस्था के तत्कालीन लेखापाल को किया गिरफ़्तार

Ravi Sahu

विधायक कन्नौजे ने किये लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण

Ravi Sahu

खेल स्टेडियम नही होने का दंश भोग रहे है तहसील भर के खिलाड़ी कच्चे खेल मैदान पर तैयार हो रहे भविष्य के खिलाड़ी कच्चे मैदान पर करते है खिलाड़ी प्रेक्ट्रिस खेल मैदान के लिए जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई अब तक पहल मैदान के अभाव में परेशान खिलाड़ी, जल्द बनाना चाहिए खेल मैदान

Ravi Sahu

युवा मोर्चा पथरिया मंडल की बैठक सम्पन्न

asmitakushwaha

पुलिस के सामने युवती आग लगा लिया और पुलिस देखती रही प्यार में मिला धोखा

Ravi Sahu

Leave a Comment