Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

कमेटी के सालाना प्रोग्राम को सफल बनाने पर की गई चर्चा

शकील अहमद। लोहरदगा

लोहरदगा जिले की किस्को स्थित बाजार टाँड़ के समीप में शनिवार को खिदमते खल्क हाजी कमेटी लोहरदगा झारखंड की ओर से ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मो. आलम के द्वारा की गई। जिसमें कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का माला पहन कर स्वागत किया गया। साथ ही सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। और दुआ किया गया कि अल्लाह हम सभी को आइंदा भी ईद नसीब फरमाएं। इसके बाद आगामी 9 जून 2024 को खिदमते खल्क हाजी कमेटी का सालाना प्रोग्राम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया और निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा कई प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गरीब जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाने को लेकर विभिन्न तरह का सामग्री वितरण किया जाएगा। मौके पर कमेटी के सरपरस्त हाजी शमसुद्दीन अंसारी ने ईद मनाएं जाने पर रोशनी डालते हुए कहा कि जिस तरह पहले के कौमों पर भी रोजा फर्ज था ईद भी मनाया जाता था। सबसे पहले हजरत आदम अलैहिस्सलाम कबूले तौबा के बाद ईद मनाया। हजरत यूनुस अलैहिस्सलाम ने मछली के पेट से निकलने और हजरत इब्राहिम अली सलाम नर नमरूद आज से निजात मिलने पर ईद मनाया, मगर मजहब ए इस्लाम में ईद मनाने का निराला तरीका है महीने भर भूखे प्यासे और इबादत के बाद सौवाल का चांद नजर आते हैं। पहले सुबह ईदगाह में शुकराने की दो रकात नमाज अदा की जाती है और आपस में एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का ईद मना कर समाज में भाईचारगी अमन और शांति का पैगाम देते हैं अंत में सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से दुआ की की समझ में अल्लाह अमन शांति भाईचारगी का वातावरण बना रहे और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। मौके पर हाजी मोहम्मद यूनुस, हाजी मुनीरूद्दीन, हाजी कयामुद्दीन, मौलाना ऐनुल हक, हाफिज युसूफ, अमानत अंसारी, अंजुर अंसारी, वहाब, जहीर, तबरेज. अख्तर. हफिज, मनसब सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

पन्नालाल के नाम पर लगी मोहर: संघ की सीट पर ‘संघ’ की चली

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरा नंद गिरी महाराज जी का बाड़ी नगर में आगमन

asmitakushwaha

वन परिक्षेत्र पूर्व , पश्चिम सिलवानी वन विभाग की संयुक्त छापामार कार्यवाही में 1 लाख की वनोपज जप्त।

Ravi Sahu

बैनी सिंह उइके की संदिग्ध मौत, बाड़ी पुलिस बता रही सड़क एक्सीडेंट से हुई मौत,

asmitakushwaha

रातों में सड़कों पर पहुंचकर युवाओं की टीम, बेजुबानों की जान बचाने के लिए लगा रहे रेडियम

Ravi Sahu

अभिभावक शिक्षक परिषद की बैठक का आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment