सुबह हुआ अभिषेक , दोपहर में निकाली शोभायात्रा, रात्रि को महा आरती के साथ हुआ सामाजिक भोज व सम्मान समारोह।
सुदर्शन टुडे राजगढ़
राजगढ़। साहू समाज की कुलदेवी माने जाने वाली मां कर्मा देवी की जयंती को जिले भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कर्मा देवी के मंदिरों में सुबह से ही साहू समाज के भक्तों के साथ ही अन्य भक्तों का तांता लग रहा था। जहां मंदिरों में सुबह अभिषेक किए गए वही विशेष साज सज्जा के साथ संध्या काल में मंदिरों में महा आरती व सामाजिक भोज का आयोजन भी किया गया ।इसी कड़ी में जिला मुख्यालय राजगढ़ में स्थित मां कर्मा देवी के मंदिर को लंबे समय से समाज जनों व समिति द्वारा रंगाई पुताई के साथ ही साज सज्जा की जा रही थी शुक्रवार की सुबह मंदिर में विशेष अभिषेक का आयोजन सामाजिक संगठन द्वारा किया गया वहीं दोपहर के समय मां कर्मा देवी की प्रतिमा के साथ ही समाज जनों ने पुरानी दूध डेरी स्थित पुरानी धर्मशाला से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए नई धर्मशाला स्थित मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। इसके बाद संध्या काल में महा आरती के आयोजन के साथ ही सामाजिक भोज का आयोजन भी किया गया। वहीं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज जनों को सम्मानित करने का काम भी समाज के पदाधिकारीयो ने किया इस अवसर पर नगर के सभी सामाजिक बंधु महिलाएं बच्चे मौजूद रहे।