Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

सिलवानी विधानसभा शिवराज सिंह चौहान का परिवार, प्रत्येक समाज के प्रत्येक व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता – कार्तिकेय चौहान

संवाददाता।। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी। हम सब कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़े राजनैतिक दल भाजपा के कार्यकर्ता है। भाजपा ही एक मात्र एैसी पार्टी है। जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को फर्स से उठा का तक सिहांसन तक पहुंचा देती है। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र शिवराज सिंह चौहान के प्रत्येक परिवार, प्रत्येक समाज के प्रत्येक व्यक्ति से पारिवारिक रिश्ता है। इस क्षेत्र से वह 5 बार सांसद रहे है बल्कि क्षेत्र में पदयात्रा व साईकिल यात्रा कर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के द्वार पर पहुंच कर उनकी समस्या को जाना, समझा व निराकरण किया है। वह कार्यकर्ताओे से मुलाकात करने आए है। कार्यकर्ताओ के सुख दुख में सहभगिता करना शिवराज सिंह चौहान का धर्म हैं।
यह उद्गार विदिशा लोकसभा क्षेत्र. के भाजपा प्रत्याशी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र, युवा नेता कार्तिकेय चौहान ने व्यक्त किए। वह नगर केे नायक गार्डन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद कार्येकर्ताओ से संवाद कर रहे थे। भाजपा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोक सभा संयोजक पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा भी विशेष रुप से मौजूद रहे।कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओ की विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओ से कहा कि वह प्रत्येक मतदाता के बीच पहुंच कर हितग्राही मूलक योजनाओ पर चर्चा करे। इसके अतिरिक्त लोकसभा चुनाव में एतिहासिक मतो से शिवराज सिंह चौहान का विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का वादा है कि लाड़ली बहनो को साल भर में पूरे एक लाख रुपए का लाभ पहुंचा कर ही रहूंगा। मेरी सभी बहन लखपति बहन होगी। सिंह ने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली है कि हमारे क्षेत्र से सांसद के रुप में शिवराज सिह चौहान चुनाव लड़ रहे है, हमारी भी जिम्मेदारी है कि उन्हे रिकार्डै मतो से चुनाव जिता कर संसद में भेजे, उन्होने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि वह लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुट जाऐ।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा प्रत्याशी के रुप में आपके सामने है। यह चुनाव शिवराज सिंह नही लड़ रहे है बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। पहले सांसद, फिर मुख्यमंत्री रहते हुए चौहान ने क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है। अब हम सभी का कर्तव्य है कि उन्हे रिकार्ड मतो से जिता कर लोकसभा में पहुंचाए। शर्मा ने कार्यकर्ताओ को चुनावी टिप्स भी दिए। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हर्षित साहू ने किया, जबकि आभार नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक ने।
कार्यक्रम स्थल पर पहुचे युवा नेता कार्तिकेय चौहान, विदिशा लोकसभा संयोजक, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओ का गुलाल से तिलक कर सम्मान किया व रंगो के पर्व होली की शुभकामना दी। यहां पर अतिथियो ने फाग गीत पर कार्यकर्ताओ के साथ झांझ मंजीरो का लुप्त भी उठाया तथा कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

“शिवराज सरकार का बड़ा फैसला : एमपी के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कोर्स”

Ravi Sahu

जनसंवाद व शांति समिति की बैठक जनपद सभा कक्ष में संपन्न

Ravi Sahu

मुआवजा से वंचित रहे 5 गांव के लोगों ने आज कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

asmitakushwaha

भीलगांव स्थित अवैध हाथभट्टी शराब के अड्डो पर आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही भारी मात्रा में शराब जब्त

asmitakushwaha

आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो जिला कलेक्टर

Ravi Sahu

भोपाल राजधानी के फंदा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत परवलिया मे भारी भ्रष्टाचार जिला कलेक्टर से जाँच कराने की मांग

asmitakushwaha

Leave a Comment