Sudarshan Today
ganjbasoda

18 वर्षो बाद पुन: हुआ सांसद प्रत्याशी के रूप में शिवराज सिंह का नगर आगमन हुआ भव्य स्वागत, प्रबुद्ध जनों को किया संबोधित

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

गुरुवार की सुबह भोपाल बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन से भाजपा के घोषित सांसद प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का नगर आगमन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री लगभग 18 वर्षों बाद सांसद प्रत्याशी के रूप में नगर में पधारें है। विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के उपरांत उनका प्रथम नगर आगमन हुआ। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी स्टेशन मुख्य मार्ग से जय स्तम्भ चौराहा, बरेठ रोड होते हुए नया बस स्टैंड तिरंगा बाईपास रोड स्थित एक मैरिज गार्डन पहुंचे। इस दौरान अनेक जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।प्रबुद्ध जनों को किया संबोधित मैरिज गार्डन में भाजपा प्रत्याशी ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व के दौरान लागू की गई विभिन्न योजनाएं बताई एवं रामायण, महाभारत के प्रसंग सुनाते हुए बीच-बीच में दोहा, चौपाई कहते हुए अपनी बात रखी। लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी खरी खरी सुनाते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता कांग्रेस नेताओं ने ठुकराया अगर आ जाते तो मीडिया का कवरेज उन्हें मिल जाता। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी को भंग करने की बात महात्मा गांधी ने जवाहरलाल नेहरू से कही थी परंतु उन्होंने गांधी जी की बात नहीं मानी, पर वर्तमान में गांधी जी की बात पर राहुल गांधी अमल कर रहे हैं और कांग्रेस को भंग करने में जुटे हैं। संबोधन के पश्चात शिवराज सिंह चौहान ने आगामी 7 मई को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने एवं करवाने का सभी से संकल्प कराया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 25 सरपंच सहित अनेक लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के हाथों भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।पौधारोपण, लाड़ली बहनाओं से किया संवाद प्रबुद्ध जनों को संबोधित करने के पूर्व भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने मैरिज गार्डन के प्रांगण में पौधारोपण किया। संबोधिन करने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री वार्ड क्रमांक 14 पहुंचे जहां पर उन्होंने लाड़ली बहनाओं से संवाद किया। अव्यवस्थाओं के बीच हुआ संबोधन स्थानीय भाजपा संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कहने को तो नगर के प्रबुद्ध जनों के लिए रखा था परंतु कार्यक्रम में प्रबुद्ध जन से कहीं अधिक संख्या में भाजपाई नजर आए और प्रबुद्ध जनों के लिए रखी गई कुर्सियों पर बैठे रहे। जिसके चलते कई प्रबुद्ध जन बिना संबोधन सुने ही वापस चले गए। हालांकि मंच से बार-बार भाजपाइयों को कुर्सियां खाली करने को कहा जा रहा था। इसी तरह नगर की मीडिया कर्मियों को भी बैठने कुर्सियां नहीं मिली जिस पर मीडिया कर्मियों ने आयोजकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम में विदिशा रायसेन क्षेत्र के पूर्व सांसद रामपाल सिंह, लोकसभा प्रभारी सीताराम, क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेंद्र रघुवंशी, नपा उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, जनपद सदस्य गायत्री नरेंद्र रघुवंशी, नपा सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, जिला जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी, पूर्व जिला जनपद अध्यक्ष तोरण सिंह, पूर्व विधायक लीना जैन, भाजपा नेता देवेंद्र वर्मा, देवेंद्र रघुवंशी दीप्पू, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

महाकाल के भक्त ने माता जानकी के भक्त का किया भव्य स्वागत व सम्मान

Ravi Sahu

पत्रकार मिलन एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

कन्या महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में हुआ बौद्धिक सत्र

Ravi Sahu

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मना रहा है 24 फरवरी तक सद्भभावना सप्ताह

Ravi Sahu

श्रीमद्भागवत कथा समाप्ति पर हुआ भंडारा प्रसादी का आयोजन

Ravi Sahu

आयुष औषधालय में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment