सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।
एक हफ्ते पूर्व पेढ़ भरते हुए करीला धाम माता जानकी मंदिर को निकला है युवक
जनपद के ग्राम पंचायत हरदूखेड़ी के ग्राम काली पठार निवासी लखन सिंह लोधी विगत 10 फरवरी को पेढ़ भरते हुए माता जानकी मंदिर करीला धाम के लिए निकाला था। जो कि गुरुवार को नगर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित मेहलुआ चौराहा पहुंचा, जहां पर महाकाल ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक बाबा महाकाल के भक्त महेंद्र सिंह यादव ने लखन लोधी और उसके परिवार जनों का स्वागत व सम्मान किया एवं भोजन व्यवस्था और रात्रि विश्राम के लिए कमरे की व्यवस्था की। आपको बता दें कि माता जानकी मंदिर, करीला धाम अशोकनगर जिले में स्थित है। जिसकी शहर से सड़क मार्ग से दूरी लगभग 70 कि.मी. है। लखन ने बताया कि वह क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की मन्नत लेकर माता जानकी के दरबार जा रहा है।