Sudarshan Today
ganjbasoda

श्रीमद्भागवत कथा समाप्ति पर हुआ भंडारा प्रसादी का आयोजन

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

वेहलोट बायपास इमली चौराहा के समीप स्थित प्रांगण पर विगत 6 जनवरी से अध्यात्मिक प्रवचन एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथावाचक कृष्णा मां के द्वारा किया गया। कथा समाप्ति उपरांत शुक्रवार को कथा स्थल पर विशाल भंडारा महाप्रसादी का आयोजन श्री नौदेवी पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति के द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के अलावा ग्रामीण अंचलों से पधारें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सदा व्यसनी व्यक्ति पशु समान है – कृष्णा माँ

कथा के विश्राम दिवस को कथा वाचक कृष्णा माँ ने व्यसन में रत लोगों को पशु के समान बताया, उन्होंने कहा कि पृथ्वी को सबसे अधिक पान मसाला और जर्दा गुटका का सेवन करने वालों ने खराब किया है। मादक पदार्थो और जर्दा पाउच खाने वाले पूरे समय पशुओं की तरह जुगाली करते है।
मनुष्य जब तक सत्संग में रहता है वह मनुष्य रहता है। जिसके पास मन नहीं वह पशु है।जिनके पास मन है वह मनुष्य है। जो मनुष्य मन से नीचे गया तो पशु के समान है और जो मनुष्य मन से ऊपर उठ गया वह सद्गुरु हो गया।

नगर के पत्रकारों का हुआ सम्मान

श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस गुरुवार को नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों को कथावाचक कृष्णा मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो वही आयोजक श्री नौदेवी पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा समस्त पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ के दौरान मुख्य यजमान जनपद सदस्य निर्वेश मैना एवं पोथी यजमान नपा उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर सहित नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार 

Ravi Sahu

पीएम आवास योजना की तीसरी किश्त की राशि आज हितग्राहियों के खाते में

Ravi Sahu

राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का हुआ समापन

Ravi Sahu

सैनिक सम्मान के साथ रिटायर्ड फौजी को दी अंतिम विदाई

Ravi Sahu

स्वयं सेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में किया फॉलोअप विजिट

Ravi Sahu

पत्नी के साथ मारपीट करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसपी से लगाई गुहार

Ravi Sahu

Leave a Comment