Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

मैहर बड़ा अखाड़ा गुरु आश्रम में व्रतबन्ध उपनयन महोत्सव हुआ आयोजित

 मुकेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ सतना

रवींद्र सिंह( मंजू सर) मैहर,
सुदर्शन टुडे सतना -मैहर माँ शारदे की धार्मिक नगरी जिला मैहर में स्थित अत्यन्त प्राचीनतम श्री राम जानकी गुरु आश्रम बड़ा अखाड़ा मैहर में आज संपूर्ण मध्य प्रदेश से आये ब्राह्मणों का विशाल उपनयन व्रतबंध एवं समावर्तन संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया ) श्रीराम जानकी मंदिर बड़ा अखाड़ा में आयोजित इस समारोह के संबंध में महंत श्री श्री 1008 सीता वल्लभ शरण जू महाराज ने हमारे संवाददाता रवींद्र सिंह (मंजू सर) को जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में संस्कारों का विशेष महत्व है, और ब्राह्मण समाज के लिए उपनयन, समावर्तन और व्रतबंध संस्कार विशेष महत्व रखता है l उन्होंने बताया कि इस समारोह का आयोजन बड़ा अखाड़ा साधु समाज द्वारा निशुल्क किया जा रहा है l संस्कारअनुयायियों ने इस कार्यक्रम की कोटि कोटि प्रशंसा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त आचार्य गणों शिष्य गणों भक्त गणों ने सराहनीय योगदान दिया।चारो तरफ वेद मंत्रोचारण की रही गूंज। रवींद्र सिंह मंजू सर मैहर की कलम कहती है कि वास्तव में आज इस उपनयन व्रत बन्ध संस्कार मे हजारो की संख्या मे देखने को मिल रहा है की इतनी बड़ी संख्या मे यह समारोह आयोजित करना मय भंडारे के साथ वह भी किसी से कुछ लिए बिना आश्रम के द्वारा इतना बड़ा व्रत बन्ध उपनयन संस्कार जिसमे संपूर्ण मध्य प्रदेश के ब्राह्मणों ने अपने परिवार के लोगो का यह जो व्रत बन्ध उपनयन संस्कार हिंदू सत्य सनातन वेद विधि के द्वारा आयोजित करना अपने आप मे सारगर्भित है।

 

Related posts

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गुना में मनाया गया संविधान दिवस

Ravi Sahu

नगर परिषद छनेरा के लोक निर्माण विभाग के सभापति अर्जुन सिंह राजपूत ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Ravi Sahu

थाना ईसागढ़ पुलिस ने किया किराना व्यापारी के साथ हुई 3:30 लाख रूपों की चोरी का खुलासा

Ravi Sahu

मतदान दल पहुंचें सकुशल मतदान केंद्र फूलमाला से किया गया स्वागत

Ravi Sahu

ग्राम रफ्टा जेवरा 22 मार्च को केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के ग्रह ग्राम मैं होली मिलन समारोह

asmitakushwaha

अंतराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी दीपक शर्मा का सक्षम संस्था व दिव्यांग स्वाभिमान संगठन ने किया सम्मान

Ravi Sahu

Leave a Comment